फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफीः स्टुअर्ट बिन्नी ने ठोका शतक, धवन का पचासा बेकार,15वें दिन का राउंड-अप

Tue, 08 Oct 2019 09:48 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शिखर धवन - फोटो : social media
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी के 15वें दिन मंगलावार को कुल नौ मैच खेले गए। आइए जानते हैं सभी मैचों का पूरा राउंड-अपः

विज्ञापन


धवन का पचासा बेकार, यूपी की दिल्ली पर जीत
शिखर धवन (54) की अर्द्धशतकीय पारी के बावजूद दिल्ली को विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप बी में उत्तर प्रदेश से पांच विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा।  धवन के अलावा छठे नंबर के बल्लेबाज हिम्मत सिंह ने 77 गेंद में 64 रन बनाकर दिल्ली को 50 ओवर में आठ विकेट पर 204 रन बनाने में मदद की।

उत्तर प्रदेश ने खराब शुरुआत से उबरते हुए 29 ओवर में पांच विकेट पर 207 रन बनाकर जीत हासिल की। प्रियम गर्ग ने 52 गेंद में 79 और उपेंद्र यादव ने 62 गेंद में 57 रन बनाए। उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों में मोहसिन खान ने तीन विकेट जबकि अंकित राजपूत ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन


विदर्भ ने हरियाणा को हराया
विदर्भ ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बूते वड़ोदरा में खेले गए मैच में हरियाणा को नौ विकेट से हराया।  विदर्भ के लिए दर्शन नलकंडे ने 25 रन देकर चार विकेट झटके। कप्तान अमित मिश्रा का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला उलटा पड़ गया और हरियाणा की टीम 30.5 ओवर में 83 रन पर सिमट गई। जितेश शर्मा (11) का विकेट गंवाने के बाद ओपनर फैज फजल (38) और कप्तान वसीम जाफर (32) ने 66 रन की साझेदारी की जिससे विदर्भ ने 20.4 ओवर में एक विकेट पर 85 रन बनाकर जीत हासिल की।
 
उत्तराखंड ने नगालैंड को दी मात  
उत्तराखंड ने प्लेट ग्रुप में नगालैंड को सात विकेट से हराया जिससे टीम 18 अंक के साथ तालिका में दूसरे पायदान पर है। प्लेट ग्रुप से सिर्फ एक टीम क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी। स्टुअर्ट बिन्नी (107) की शतकीय पारी के बाद भी नगालैंड की टीम 44.5 ओवर में 174 रन पर आउट हो गई। बिन्नी ने 108 गेंद की पारी में सात चौके और इतने ही छक्के लगाए। उन्हें हालांकि दूसरे छोर से कोई साथ नहीं मिला। अवनीश सुधा (77)और तन्मय श्रीवास्तव(54) ने तीसरे विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी कर उत्तराखंड को 36.2 ओवर में जीत दिला दी।
 

पुडुचेरी की सिक्किम पर 10 विकेट से जीत
तेज गेंदबाज ए. राजीव (6/37) की करिअर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से पुडुचेरी ने प्लेट ग्रुप के मुकाबले में सिक्किम को 10 विकेट से हरा दिया। बाएं हाथ के स्पिनर सागर उदेशी का भी साथ मिला जिन्होंने महत सात रन देकर तीन विकेट लिए। सिक्किम की टीम 36.3 ओवर में 112 रन पर आउट हो गयी। पुडुचेरी के सलामी बल्लेबाज पारस डोगरा (70)और अरुण कार्तिक (41*)ने महज 11.4 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।  

हिमाचल प्रदेश बनाम पंजाब
पंजाब को हिमाचल प्रदेश ने 25 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमाचल ने 9 विकेट पर 243 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए पंजाब की टीम 218 रन बनाकर आउट हो गई।

झारखंड बनाम सौराष्ट्र
सौराष्ट्र की टीम को झारखण्ड ने 130 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड ने उत्कर्ष सिंह के शतक की मदद से 259 रन बनाए। जयदेव उनादकट और धर्मेन्द्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट चटकाए। जवाब में खेलते हुए सौराष्ट्र की टीम 129 रन पर आउट हो गई। उत्कर्ष सिंह ने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में जबरदस्त कमाल दिखाया।
विज्ञापन

मेघालय बनाम मिजोरम
मिजोरम को इस मैच में 177 रन से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। मेघालय ने 5 विकेट खोकर 316 रन बनाए। जवाब में मिजोरम की पूरी टीम 139 रन बनाकर आउट हो गई।

केरल बनाम छत्तीसगढ़
इस मैच में केरल ने 65 रन से जीत प्राप्त की। पहले खेलते हुए केरल ने विष्णु विनोद के 123 रन की बदौलत नौ विकेट पर 296 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए छत्तीसगढ़ की टीम 231 रन बनाकर आउट हो गई। केरल के एमडी निधीश ने 4 विकेट झटके।

मुंबई बनाम गोवा
गोवा को मुंबई ने 130 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 4 विकेट पर 262 रन बनाए। उनके बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़ा। आदित्य तरे ने भी अर्धशतक जड़ा। जवाब में खेलते हुए गोवा की टीम 232 रन बनाकर आउट हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें