फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी: पुडुचेरी क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई, ये रहा 24वें दिन का पूरा राउंड अप

Thu, 17 Oct 2019 10:23 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
-
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी 24वें दिन गुरुवार को कुल कुछ छह मैच खेले गए। आइए जानते हैं 24वें दिन खेले गए सभी मैचों के नतीजेः

विज्ञापन


गेंदबाजों ने दिलाई हरियाणा को यूपी पर जीत
हर्षल पटेल (3/34) और स्पिनर अमित मिश्रा (2/33), युजवेंद्र चहल (2/40) की मदद से हरियाणा ने विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश की टीम को 20 रन से हरा दिया। हरियाणा ने सलामी बल्लेबाज नितिन सैनी (65) की मदद से 49.1 ओवरों में 208 रन बनाए थे। जयंत यादव ने 32 और कप्तान अमित मिश्रा ने नाबाद 25 रन का योगदान दिया था।

उत्तर प्रदेश के सौरभ कुमार ने 30 रन देकर तीन विकेट लिए। मोहसिन खान और आर के सिंह को दो-दो विकेट मिले थे। जवाब में यूपी ने 40 रन पर चार विकेट खो दिए थे। रिंकू सिंह (68) ने अक्षदीप (37) के साथ 74 रन की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन यह साझेदारी टूटते ही यूपी की टीम 44.1 ओवर में 188 पर ढेर हो गई।
विज्ञापन

 
दिल्ली ने हिमाचल को हराया
स्पिनर पवन नेगी (4/32) की शानदार गेंदबाजी की मदद से विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप बी में दिल्ली ने हिमाचल को तीन विकेट से पराजित कर दिया। हिमाचल ने ऋषि धवन (41) और अमित कुमार (39) की पारियों के बावजूद बड़ा स्कोर नहीं बना पाई और 41.2 ओवरों में महज 176 रन पर सिमट गई।

नेगी के अलावा दिल्ली के सभी गेंदबाजों नवदीप सैनी, सिमरनजीत, कुंवर बिधूड़ी, मनन शर्मा, ललित यादव और नितीश राणा ने एक-एक विकेट लिया। दिल्ली ने 42.5 ओवरों में सात विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। शिखर धवन ने सर्वाधिक 31 और नितीश राणा ने 29 और मनन ने 28 रन का योगदान दिया।
 

Trending Videos
विज्ञापन

प्लेट ग्रुप से पुडुचेरी क्वालिफाई

प्लेट ग्रुप की क्वालिफाइंग तस्वीर साफ हो गई। पुडुचेरी ने सर्वाधिक अंकों के साथ क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वहीं, पुडुचेरी की जीत और चंडीगढ़ के हाथों मिली हार से उत्तराखंड की उम्मीद खत्म हो गई। चंडीगढ़ से करीबी मुकाबले में उत्तराखंड को दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

टूर्नामेंट में उत्तराखंड की यह पहली हार है। इससे पहले टीम चार मैच जीत चुकी है, जबकि दो ड्रॉ हुए थे। उत्तराखंड ने तन्मय श्रीवास्तव (102*) और अवनीश सुधा (78) की मदद से आठ विकेट पर 253 रन बनाए। चंडीगढ़ ने विकेटकीपर बल्लेबाज उदय कौल (102) और गौरव पुरी (45) की मदद से 49 ओवरों में आठ विकेट पर 254 रन बना लिए। 

नागालैंड बनाम मणिपुर
नागालैंड ने मणिपुर को 5 रन से हराया। पहले खेलते हुए नागालैंड ने 240 रन बनाए। योगेश टकावाले ने 90 और स्टुअर्ट बिन्नी ने 61 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए मणिपुर की टीम 8 विकेट पर 235 रन बना पाई। बाशिद मोहम्मद का शतक बेकार गया।

महाराष्ट्र बनाम विदर्भ
इस मैच में विदर्भ को 33 रन से हार का सामना करना पड़ा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए महाराष्ट्र ने 7 विकेट पर 260 रन बनाए। अंकित बावने ने सबसे अधिक नाबाद 92 रन बनाए। जवाब में विदर्भ की टीम 227 रन पर आउट हो गई। अजीम काजी ने पांच विकेट चटकाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें