फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफीः यशस्वी जायसवाल ने ठोके 203 रन, ये रहा 23वें दिन पूरा राउंड-अप

Wed, 16 Oct 2019 09:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यशस्वी जायसवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी के 23वें दिन बुधवार को कुल मिलाकर 12 मुकाबले खेले गए। आइए जानते हैं 23वें दिन खेले गए सभी मैचों का पूरा राउंड-अपः 

विज्ञापन


मनन शर्मा (3/39) की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद अनुज रावत (56*) की नाबाद शतकीय पारी से दिल्ली ने विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप बी मुकाबले में हरियाणा को 117 गेंद शेष रहते सात विकेट से पराजित किया। पहले खेलते हुए हरियाणा की टीम 45.3 ओवर में 172 रन पर ढेर हो गई। रोहित शर्मा ने 44 और सुमित कुमार ने 42 रन बनाए। दिल्ली की ओर से मनन के अलावा समरजीत सिंह और नीतीश राणा ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य को दिल्ली ने 30.3 ओवर में तीन विकेट पर 176 रन बनाकर हासिल कर लिया। कंवर बिधुरी ने 43, शिखर धवन ने 26 और राणा ने नाबाद 27 रन की पारी खेली।  

मोहसिन के छक्के से जीता यूपी
मोहसिन खान (6/27) की उम्दा गेंदबाजी से उत्तर प्रदेश ने ग्रुप बी में ओडिशा पर पांच विकेट से शानदार जीत दर्ज की। मोहसिन और सौरभ कुमार  (2/19) के सामने ओडिशा की टीम 41.4 ओवर में 128 रन पर सिमट गई। जवाब में यूपी ने लक्ष्य को 29.3 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। उत्तर प्रदेश की ओर से उपेंद्र यादव ने नाबाद 31, प्रियम गर्ग ने 28 और अक्शदीप नाथ ने 23 रन की पारी खेली। उत्तर प्रदेश की यह सात मैचों में चौथी जीत है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र को 65 पर समेटकर छह विकेट से जीता पंजाब  
संदीप शर्मा (4/24), मयंक मारकंडे (2/10) और कर्ण कालिया (2/10) की शानदार गेंदबाजी से पंजाब ने महाराष्ट्र पर 138 गेंद शेष रहते छह विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। पंजाब ने पहले महाराष्ट्र को 27.2 ओवर में 65 रन पर समेट दिया उसके बाद लक्ष्य को 27 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। सनवीर सिंह ने नाबाद 35 और कप्तान मनदीप सिंह ने 22 रन की पारी खेली। यह पंजाब की आठ मैचों में पांचवीं जीत है और वह ग्रुप बी में 22 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

चंडीगढ़ की जीत में चमके अर्जुन
अर्जुन आजाद (70) की अर्द्धशतकीय पारी से चंड़ीगढ़ ने प्लेट ग्रुप में मेघालय को छह विकेट से मात देकर पांचवीं जीत दर्ज की। मेघालय से मिले 185 रन की लक्ष्य को चंडीगढ़ ने 43.5 ओवर में चार विकेट पर 187 रन बनाकर हासिल कर लिया। अंकित कौशिक ने नाबाद 31, जयकरनवीर सिंह ने नाबाद 29 और गौरव पुरी ने 31 रन का योगदान दिया। इससे पहले मेघालय की टीम संजय यादव (61) के नाबाद अर्द्धशतक के बावजूद आठ विकेट पर 184 रन ही बना पाई। चंडीगढ़ के लिए श्रेष्ठ निर्मोही और अनिरुद्ध कंवर ने दो-दो विकेट लिए।

मुंबई बनाम झारखंड
मुंबई ने यशस्वी जायसवाल के 203 एवं आदित्य तरे के 78 रनों की बदौलत तीन विकेट के नुकसान पर 358 रन बनाए। जवाब में विराट सिंह (100) के बेहतरीन शतक के बावजूद झारखंड 319 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और मैच हार गई। 

इसके अलावा उत्तर प्रदेश ने ओडिशा को 5 विकेट से हराया। तमिलनाडु ने गुजरात को 78 रनों से हराकर लगातार नौवीं जीत हासिल की। नागालैंड ने अरुणाचल प्रदेश को 4 विकेट और सिक्किम ने मिजोरम को 124 रनों से हराया। त्रिपुरा ने बिहार को सात से, केरल ने आंध्रा को छह विकेट से, कर्नाटक ने गोवा को आठ विकेट से हराया। मध्य प्रदेश ने राजस्थान को छह विकेट से हराया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें