ग्रुप सी- आंध्रा बनाम तमिलमाडु
आंध्रा ने तमिलनाडु को 29 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आंध्रा की टीम ने निर्धारितत 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 276 रन बनाए। जिसके जवाबा में उतरी तमिलनाडु की टीम ने 247 रन पर ही सिमट गई।
ग्रुप डी- जम्मू-कश्मीर बनाम सर्विस
शुभम खजूरिया के शतकीय पारी की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने सर्विस को पांच विकेट से हराया। सेना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 296 रन बनाए। 297 रन का पीछा करने उतरी जम्मू-कश्मीर ने शुभम (102) और अहमद उमर बांदेय (94) रन की बदौलत 49 ओवर में पांच विकेट पर 297 रन बनाकर जीत दर्ज की।
ग्रुप डी- छत्तीसगढ़ बनाम विदर्भ
छत्तीसगढ़ ने विदर्भ को 45 रन से मात दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 284 रन बनाए। जिसके जवाब में विदर्भ ने 239 रन ही बना सकी और मैच हार गई।
ग्रुप डी- झारखंड बनाम सौराष्ट्र
सौराष्ट्रा ने झारखंड ने 4 विकेट से करारी मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 329 रन का विशआल स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में सौराष्ट्र ने 333 रन बनाकर मैच जीत लिया। सौराष्ट्र की तरफ से रविन्द्र जडेजा ने नाबाद 113 रन की पारी खेली।