फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी राउंड अपः 7वें दिन युवाओं ने की शतकों की बरसात, ये रहा सभी मैचों का रिजल्ट

Wed, 26 Sep 2018 10:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
vijay hazare trophy
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी 2018-19 के सातवें दिन कुल मिलाकर 9 मैच खेले गए। ग्रुप ए, ग्रुप बी और प्लेट ग्रुप के तीन-तीन मुकाबले में सभी टीमों के अलग-अलग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं सातवें दिन खेले गए सभी टीमों के मैचों का रिजल्टः

विज्ञापन


ग्रुप ए
बैंगलोर बनाम महाराष्ट्र

बैंगलोर में खेले गए इस मुकाबले में महाराष्ट्र ने रेलवे को 7 विकेट से हराया। रेलवे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मृणाल देवधर के 64 रनों की मदद से 180 रन बनाए, जिसके जवाब में महाराष्ट्र ने ऋतुराज गायकवाड़ के 84 रनों की मदद से सिर्फ तीन विकेट खोकर 42वें ओवर में जीत हासिल कर ली।

बड़ौदा बनाम कर्नाटक
बैंगलोर में बड़ौदा ने कर्नाटक को वीजेडी मेथड से 7 विकेट से हराया। कर्नाटक ने आर समर्थ के 102 रनों की मदद से 237 रन बनाए, जिसके जवाब में बड़ौदा ने केदार देवधर के 123 रनों की बदौलत 3 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाकर वीजेडी मेथड से जीत हासिल की।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश बनाम विदर्भ
अलूर में हिमाचल प्रदेश ने विदर्भ को 4 विकेट से हराया। विदर्भ ने अथर्व तायडे के 148* और कप्तान फैज फजल के 91 रनों की मदद से 7 विकेट के नुकासन पर 297 रन का स्कोर का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में हिमाचल प्रदेश ने अंकुश बैंस के 173* रनों की बेहतरीन पारी और प्रियांशु खंडूरी के 63 रनों की बदौलत 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

ग्रुप बी
ओडिशा बनाम दिल्ली

दिल्ली में ओडिशा ने दिल्ली को 9 रनों से हराया। 48 ओवर के मुकाबले में ओडिशा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बिप्लव सामंत्रे (63), सुभ्रांशु सेनापति (59*) और कप्तान गोविंदा पोद्दार (56) के अर्धशतकों की बदौलत 249/4 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 240 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। गौतम गंभीर ने 44 और ऋषभ पंत ने 39 रनों की पारी खेली।

मध्य प्रदेश बनाम सौराष्ट्र
दिल्ली में ही मध्य प्रदेश को सौराष्ट्र ने 7 विकेट से हराया। जयदेव उनादकट (4/23) की घातक गेंदबाजी की बदौलत मध्य प्रदेश सिर्फ 136 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जिसके जवाब में सौराष्ट्र ने 41वें ओवर में सिर्फ तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

आंध्रा बनाम छत्तीसगढ़
दिल्ली में आंध्रा ने छत्तीसगढ़ को दो विकेट से हराया। छत्तीसगढ़ ने आशुतोष सिंह के 110 रनों की बदौलत 8 विकेट के नुकसान पर 248 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में आंध्रा ने कर्ण शर्मा (29 गेंद 55), डी रवि तेजा (53) और अश्विन हेब्बार (53) के अर्धशतकों की मदद से 8 विकेट खोकर आखिरी गेंद पर जीत हासिल की।
विज्ञापन

प्लेट ग्रुप
बिहार बनाम मेघालय

वडोदरा में बिहार ने मेघालय को 108 रनों से हराया। बिहार ने 211/9 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में मेघालय की टीम सिर्फ 103 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बिहार के समर कादरी ने 22 रन देकर 5 विकेट लिए।

मिजोरम बनाम सिक्किम
आनंद में मिजोरम ने सिक्किम को 42 रनों से हराया। मिजोरम ने तरुवर कोहली के 113* रनों की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 252 रन का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में सिक्किम की टीम 210 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

उत्तराखंड बनाम मणिपुर
नडियाद में उत्तराखंड ने मणिपुर को 9 विकेट से हराया। यशपाल सिंह के 76 रनों के बावजूद मणिपुर सिर्फ 125 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। जवाब में उत्तराखंड ने कप्तान विनीत सक्सेना के 52* और आर्य सेठी 50 रनों की बदौलत 27वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें