प्लेट ग्रुप
बिहार बनाम नागालैंड
नागालैंड की टीम ने पहले खेलते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार ने 2 विकेट पर 254 रन बनाए। बाबुर कुमार ने नाबाद 121 रन बनाए।
मणिपुर बनाम पांडिचेरी
मणिपुर की टीम 120 रनों पर आउट हो गई। पांडिचेरी ने 2 विकेट पर 121 रन बनाकर मैच जीत लिया। शशांक सिंह ने नाबाद 63 रन बनाए।
अरुणाचल प्रदेश बनाम मिजोरम
पहले बल्लेबाजी करते हुए मिजोरम की टीम ने 8 विकेट पर 234 रन बनाए। तरुवर कोहली ने 127 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अरुणाचल प्रदेश ने 6 विकेट पर 237 रन बनाए। समर्थ सेठ ने 107 रन बनाए और टीम को मैच में जीत दिलाई।