भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर और सीनियर खिलाड़ियों के लाड़ले युजवेंद्र चहल ने हाल ही में सगाई की। युजी जितने नटखट हैं, उनकी होने वाली पत्नी धनश्री वर्मा भी उतनी ही बिंदास।
विज्ञापन
2 of 7
धनश्री वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
युजवेंद्र और धनश्री पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि इस बात की खबर किसी को नहीं लगी। धनश्री ने मेडिकल की पढ़ाई की है, लेकिन पेशे वह एक यूट्यूबर हैं अपने चैनल पर बॉलीवुड गानों को रिक्रिएट करती हैं।
विज्ञापन
3 of 7
धनश्री वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
धनश्री यहां डांस अकादमी के वीडियो भी अपलोड करती हैं, इसके अलावा वह हिप-हॉप की ट्रेनिंग भी देती हैं। आज हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं, उसे धनश्री ने एयरपोर्ट पर PPE किट पहनकर रिकॉर्ड किया है।
4 of 7
धनश्री वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
चहल की मंगेतर एयरपोर्ट पर PPE किट में डांस करती नजर आ रही हैं। कुर्ता-पजामा काला-काल बोल वाले इस पंजाबी गाने को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
धनश्री वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम पर करीब साढ़े सात लाख फॉलोअर्स और यूट्यूब पर 16 लाख सब्सक्राइबर्स के साथ उनका एक वीडियो वीडियो वायरल हो रहा। यहां धनश्री पीपीई किट की बजाय लहंगा पहनकर थिरकती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
6 of 7
अपनी मंगेतर के साथ युजवेंद्र चहल
- फोटो : ट्विटर
युजवेंद्र चहल ने आठ अगस्त को मंगेतर धनश्री के साथ अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर कर दुनिया को चौंका दिया था। किसी ने भी यह उम्मीद नहीं की थी कि आईपीएल तैयारियों के बीच चहल कुछ इस तरह की खबरें देंगे।
चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा मुंबई की रहने वाली हैं। वह टिककॉक पर भी काफी एक्टिव थीं। अब जब धनश्री भारतीय क्रिकेटर की पत्नी बनने जा रहीं हैं तो उनकी लोकप्रियता और सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग भी स्वभाविक तौर पर बढ़ेगी।