रोहित शर्मा के बारे में क्या कहा?
तिलक ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ की। उन्होंने कहा, ''रोहित भाई ने हमेशा मेरा साथ दिया। जब मैं आईपीएल में खेल रहा था तो वह मुझसे खेल के बारे में बात करते थे। खेल का आनंद उठाओ और जब भी जरूरत हो मेरे पास आ जाओ। हमेशा खुलकर खेलने के लिए कहा। मैं यही कर रहा हूं। मैं खुश हूं कि एशिया कप टीम में मेरा चयन हुआ है।''
वनडे क्रिकेट को लेकर क्या कहा?
तिलक वर्मा ने कहा, ''मैं वनडे क्रिकेट के लिए तैयार हूं। मैंने घरेलू स्तर पर बहुत लिस्ट ए मैच खेले हैं। मैंने अपने राज्य और अंडर-19 टीम के लिए वनडे मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे उम्मीद है कि टीम इंडिया के लिए भी ऐसा कर पाऊंगा।''