फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के बीच डांस करने लगे सुनील गावस्कर, ऐसे मनाया ऑस्कर में 'नाटू-नाटू' की जीत का जश्न

Mon, 13 Mar 2023 05:42 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्कर में दो अवॉर्ड मिलने के बाद भारत के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर सुनील गावस्कर काफी खुश दिखे। वह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही डांस करने लगे।
विज्ञापन
सुनील गावस्कर, जूनियर एनटीआर और रामचरण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के लिए सोमवार (13 मार्च) की सुबह खुशियां लेकर आईं। एक तरफ ऑस्कर में भारत को दो अवॉर्ड मिले तो दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपना स्थान बना लिया। ऑस्कर में दो अवॉर्ड मिलने के बाद भारत के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर सुनील गावस्कर काफी खुश दिखे। वह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही डांस करने लगे।
विज्ञापन


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद में ड्रॉ रहा। मैच के पांचवें दिन एक रोचक नजारा देखने को मिला। एक तरफ मैदान में भारतीय खिलाड़ी मैच खेल रहे थे तो दूसरी ओर बाउंड्री के बाहर सुनील गावस्कर नाटू-नाटू गाने पर डांस कर रहे थे। दरअसल, आरआरआर फिल्म के गाने 'नाटू-नाटू' को 'बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग'  का अवॉर्ड मिला। वहीं, 'द एलिफेंट व्हिस्पर्स' ने शॉर्ट फिल्म डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड हासिल किया।



स्टार स्पोर्ट्स तेलुगु चैनल पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट के पांचवें दिन की शुरुआत से पहले पूरी टीम ऑस्कर में नाटू-नाटू की जीत का जश्न मना रही थी। गावस्कर ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि ऐसा हुआ। पूरी आरआरआर टीम को बधाई। जिन्होंने गाने की रचना की उनको बधाई। अभिनेता बहुत शानदार थे। मैंने फिल्म देखी। यह एक बेहतरीन फिल्म थी। मैं बहुत खुश हूं कि वे जीते।''
विज्ञापन




मैच में क्या हुआ?
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए थे और लगभग दो दिन तक बल्लेबाजी की थी। इसके बाद भारतीय टीम ने भी लगभग दो दिन तक बल्लेबाजी की और 571 रन बनाए। इसके बाद ही यह मैच ड्रॉ होना तय हो गया था। पांचवें और आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर दूसरी पारी में 175 रन बनाए। इसके बाद दोनों कप्तानों और मैच अधिकारियों ने यह मुकाबला ड्रॉ पर खत्म करने का फैसला किया। ऐसे में यह मुकाबला तय समय से लगभघ डेढ़ घंटे पहले ही खत्म हो गया। 

यह मैच ड्रॉ होने के साथ ही भारत ने चार मैच की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर टीम इंडिया का कब्जा बरकरार है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 2021-23 के चक्र में यह भारत की आखिरी सीरीज थी। इसमें जीत के साथ ही टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही फाइनल में पहुंच गई थी। अब ये दोनों टीमें 7-11 जून के बीच इंग्लैंड में फाइनल मुकाबला खेलेंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें