फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishabh Pant Video: कार दुर्घटना के बाद पहली बार ऋषभ पंत ने खेला मैच, जमकर लगाए चौके-छक्के; झूम उठे फैंस

Wed, 16 Aug 2023 02:29 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

30 दिसंबर 2022 को पंत की कार दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उनके शरीर पर चोटें आई थीं। हाल ही में बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग फिर से शुरू करने के बाद पंत की वापसी की तारीख अभी भी काफी दूर लग रही है।
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक खुशखबरी सामने आई है। पिछले साल के अंत में कार दुर्घटना में गंभीर रूप से चोटिल होने वाले ऋषभ पंत ने बल्लेबाजी का अभ्यास शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पंत बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के मुताबिक पंत ने मंगलवार (15 अगस्त) को काफी देर तक क्रीज पर बल्लेबाजी की। वह जैसे ही बल्लेबाजी करने आए, वहां उपस्थित फैंस शोर मचाने लगे।
विज्ञापन


पंत ने दुर्घटना के बाद काफी समय नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में बिताया। इस दौरान उन्होंने पहले खुद को फिट किया और फिर विकेटकीपिंग-बल्लेबाजी का अभ्यास किया। अब वह पहली बार किसी तरह के मैच में उतरे। उन्होंने एक स्थानीय मैच में काफी देर तक बल्लेबाजी की और जमकर चौके-छक्के लगाए।
 
कब होगी ऋषभ पंत की वापसी?
30 दिसंबर 2022 को पंत की कार दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उनके शरीर पर चोटें आई थीं। हाल ही में बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग फिर से शुरू करने के बाद पंत की वापसी की तारीख अभी भी काफी दूर लग रही है। माना जा रहा है कि वह अगले साल इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से वापसी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें