बीसीसीआई ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''सर्वश्रेष्ठ में से एक से सीखना! सुंदर को मुख्य कोच राहुल द्रविड़ से बल्लेबाजी के कुछ टिप्स मिले।'' वीडियो में द्रविड़ को कवर की ओर फ्रंट फुट ड्राइव को समझाते हुए देखा सकता है। सुंदर को सिखाने के लिए वह खुद बाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में दिख रहे हैं।
विश्व कप की योजनाओं में शामिल हैं सुंदर
सुंदर भारतीय टीम के एक प्रमुख सदस्य हैं। वह अगले साल के अंत में होने वाले आईसीसी विश्व कप के लिए टीम की योजनाओं में शामिल हैं। भारत के लिए बांग्लादेश दौरे की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। उसे शुरुआती दो वनडे मैचों में हार मिली है। तीन मैचों की सीरीज टीम इंडिया हार चुकी है। अंतिम मुकाबला शनिवार (नौ दिसंबर) को खेला जाएगा।