ईशान भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा ने ऐसा किया था। उन्होंने 126 गेंद पर दोहरा शतक लगाकर वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। वेस्टइंडीज के पूर्व ओपनर ने 2015 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 215 रन की पारी खेली थी। गेल ने ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में 138 गेंद पर दोहरा शतक लगाया था।
इसके बाद ईशान ने तीसरे वनडे की सुबह नेट सेशन में हिस्सा लेने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने, ''पिछले मैदान पर नेट्स में विकेट अच्छे नहीं थे इसलिए मैंने आज सुबह यहां नेट्स में बल्लेबाजी करने के बारे में सोचा। अन्य खिलाड़ियों ने भी नेट्स में काफी बल्लेबाजी की थी और यहां बल्लेबाजी मददगार थी। सूर्या भाई ने भी टी20 विश्व कप के दौरान ऐसा ही किया था और वह काफी सफल रहे थे। मैंने भी वैसा ही किया और मुझे 200 रन मिले।''