टीम इंडिया के लिए हाथ उठाओ: सनी देओल
सनी देओल ने आगे कहा, ''अगर इस मैच में गदर मचाना है तो आओ टीम इंडिया के लिए हाथ उठाओ। मैन इन ब्लू का जोश बढ़ाओ।" प्रोमो में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच के पुराने क्लिप नजर आ रहे हैं। कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। वहीं, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा पाकिस्तानी खिलाड़ियों से भिड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।