फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs RCB Video: दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले बचपन के कोच से मिले विराट कोहली, स्टेडियम में छुए पांव

Sat, 06 May 2023 08:12 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरसीबी बनाम दिल्ली मैच की बाद करें तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। होमग्राउंड पर दिल्ली की टीम पहले गेंदबाजी करेगी।
विज्ञापन
राजकुमार शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल मैच से पहले विराट कोहली ने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा से मुलाकात की। गृहनगर लौटने वाले कोहली ने स्टेडियम में हजारों दर्शकों के सामने कोच राजकुमार शर्मा के पैर छुए। इसका वीडियो आईपीएल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 
विज्ञापन


आईपीएल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, "एक स्वस्थ मुलाकात और अभिवादन। विराट कोहली ने अपने बचपन के कोच के साथ मुलाकात की।" राजकुमार शर्मा को मैच से पहले घंटी बजाने का भी अवसर मिला। इस सीजन में दिल्ली और आरसीबी का यह दूसरा मुकाबला है। पिछले मुकाबले में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली की टीम आरसीबी ने 23 रन से जीत हासिल की थी।



आरसीबी ने जीता टॉस
आरसीबी बनाम दिल्ली मैच की बाद करें तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। होमग्राउंड पर दिल्ली की टीम पहले गेंदबाजी करेगी। दिल्ली की टीम में मुकेश कुमार और मिचेल मार्श की वापसी हुई है। तेज गेंदबाज एनरिच नोर्त्जे इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। आरसीबी की बात करें तो उसने पहली बार केदार जाधव को मौका दिया है।
विज्ञापन


शुरू से ही कड़ी मेहनत कर रहे थे कोहली: राजकुमार शर्मा
कोहली के कोच राजकुमार शर्मा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में विराट के बारे में कई खुलासे किए। राजकुमार शर्मा ने कहा, ''13 मई 1998 को वह अपने पिता और भाई के साथ आए थे। कुछ ही दिनों में हमें पता चल गया था कि उसमें स्पेशल टैलेंट है। वह काफी नटखट और सक्रिय थे। वह सबकुछ करना चाहते थे। वह शुरू से ही कड़ी मेहनत कर रहे थे। उनमें काफी आत्मविश्वास था।''
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें