फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ड्रेसिंग रूम में आराम फरमा रहे थे विराट, ऋषभ पंत के छक्के ने झूमने को मजबूर कर दिया

Fri, 05 Mar 2021 07:02 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट के दूसरे दिन भले ही भारतीय कप्तान विराट कोहली शून्य पर आउट हो गए हों लेकिन वे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के शतक पर जमकर झूमे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पंत ने अपने चिर-परिचित अंदाज में छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया। इस खब्बू बल्लेबाज ने 118 गेंद में 13 चौके और दो छक्के की मदद से 101 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। जैसे ही पंत का शतक पूरा हुआ वैसे ही ड्रेसिंग रूम में आराम फरमा रहे भारतीय कप्तान कोहली झूम उठे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि विराट ड्रेसिंग रूम में हार्दिक पांड्या के बगल में कुर्सी पर बैठे थे। जैसे ही पंत का शतक पूरा हुआ, वह दौड़कर ड्रेसिंग रूम के बालकनी तक आ गए।

विज्ञापन

 


बता दें कि पंत का यह भारतीय सरजमीं पर पहला शतक है, जबकि टेस्ट करियर का तीसरा। पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ ही अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा था। उन्होंने साल 2018 में द ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ 114 रन की पारी खेली थी। वहीं, दूसरा टेस्ट शतक इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2019 (सिडनी) में लगाया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें