वहीं, एमएस धोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'रांची के रास्ते पर माही!'
टीम इंडिया ने शुरुआती दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है। भारतीय टीम ने हैदराबाद वन-डे 6 विकेट से जीता था, जबकि नागपुर में विराट कोहली की शानदार शतकीय पारी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 रन से पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़ बना ली है।
बता दें कि दो साल बाद रांची में टीम इंडिया खेलेगी। भारत ने आखिरी वन-डे रांची में 26 अक्टूबर, 2016 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इस मुकाबले में कीवी टीम ने जीत हासिल की थी।