फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ड्रेसिंग रूम में इस गायक के गाने बजाना चाहेंगी स्मृति मंधाना; रोहित शर्मा के इस सवाल पर खुश हुईं जेमिमा

Sun, 02 Feb 2025 01:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

हार्दिक ने मंधाना से एक ऐसा सवाल पूछा कि भारतीय महिला टीम की यह ओपनर सकपका गईं। वहीं, रोहित शर्मा ने भी जेमिमा रॉड्रिग्स से महिला क्रिकेट के उदय के बारे में पूछा तो जेमिमा खुश हो गईं। इसका वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है।
विज्ञापन
जेमिमा, हार्दिक और मंधाना - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के वार्षिक अवॉर्ड समारोह में सितारों का जमावड़ा लगा। भारत के कई स्टार क्रिकेटर इस समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने कई दिलचस्प किस्से सुनाए और साथ ही कुछ मजेदार सवालों का जवाब भी दिया। इसी कड़ी में एक वक्त स्टेज पर रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, स्मृति मंधाना और जेमिमा रॉड्रिग्स भी पहुंचे और एक-दूसरे से कुछ मजेदार सवाल पूछे। इसी कड़ी में हार्दिक ने मंधाना से एक ऐसा सवाल पूछा कि भारतीय महिला टीम की यह ओपनर सकपका गईं। वहीं, रोहित शर्मा ने भी जेमिमा रॉड्रिग्स से महिला क्रिकेट के उदय के बारे में पूछा तो जेमिमा खुश हो गईं। इसका वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है।
विज्ञापन

हार्दिक ने मंधाना से पूछा यह सवाल
हार्दिक ने पूछा- अगला सवाल मंधाना आपसे है और म्यूजिक को लेकर है। आपने हमेशा म्यूजिक को लेकर अपना प्यार जाहिर किया है। अगर आपको ड्रेसिंग रूम में प्लेलिस्ट तैयार करनी हो अपनी पसंदीदा तीन गानों की तो वह कौन से तीन गाने होंगे? इस पर मंधाना ने कहा, 'मैं ड्रेसिंग रूम में प्लेलिस्ट तैयार करने वाली आखिरी इंसान होऊंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि मेरे सारे गाने लव सॉन्ग्स या फिर दुख भरे गाने होते हैं। मुझे नहीं पता, लेकिन मुझे ऐसे ही गाने पसंद हैं। किसी मैच से पहले भी मैं प्यार भरे गाने ही सुनती हूं। इसलिए मैं स्पीकर के नजदीक भी नहीं जाती हूं और गाने बदलने की कोशिश करती हूं। वहां पंजाबी गाने चल रहे होते हैं। ऐसे में बाकी खिलाड़ी मुझे ऐसी प्रतिक्रिया देते हैं- क्या है ये! इसलिए मैं सेफ चलती हूं और अपने हेड फोन्स में ही गाने सुनती हूं। हां लेकिन मुझे गाने पसंद हैं और अरिजीत सिंह के गाने मेरी पहली पसंद होंगे।'
विज्ञापन

रोहित और जेमिमा के बीच हुई बातचीत
इसके बाद रोहित ने जेमिमा से पूछा, 'जब आप क्रिकेट खेल रही होती हैं तो युवाओं को प्रोत्साहित करती हैं और उनका प्रतिनिधित्व करती हैं। कई लोग आपको देख रहे होते हैं। कई बार खेल में ऐसा होता है कि 'ऐसा नहीं होना चाहिए था..वैसा नहीं होना चाहिए था'। क्या कोई ऐसी चीज है जो आप अगले तीन-चार साल में महिला क्रिकेट में बदलना चाहती हैं?' इसके जवाब में जेमिमा ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैं सही इंसान हूं इसका जवाब देने के लिए। मेरी नजर में जो सबसे सकारात्मक चीज रही है, वह यह है कि महिला क्रिकेट का प्रभाव दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। महिला प्रीमियर लीग के शुरू होने के बाद से इसका प्रभाव और बढ़ा है। अगले कुछ वर्षों में मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि महिला क्रिकेट और कितनी नई ऊंचाइयों को छूता है।' इसके बाद रोहित ने कहा, 'हां पिछले कुछ साल न सिर्फ भारतीय पुरुष क्रिकेट के लिए, बल्कि महिला क्रिकेट के लिए भी शानदार रहे हैं। डब्ल्यूपीएल के आने के बाद से महिला क्रिकेट की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ी है। आपलोग जिस तरह से खेल रही हैं, इसने भी काफी अंतर पैदा किया है। ऐसा करने के लिए पूरी महिला क्रिकेट टीम को बहुत बहुत बधाई।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें