फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टंप्स पर खुद ही बैट मारकर आउट हो गए शोएब मलिक, इंग्लैंड टीम ने बीच मैदान उड़ाई खिल्ली

Sat, 18 May 2019 05:28 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शोएब मलिक हिट विकेट - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान के सीनियर बल्लेबाज शोएब मलिक को शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के चौथे वनडे में खेलने का मौका मिला। मैच में बाबर आजम की शानदार 115 रन की पारी की बदौलत पाकिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 340 रन का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

2 of 6
शोएब मलिक हिट विकेट - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ अटपटे अंदाज में आउट हो गए। नतीजतन इंटरनेट पर अब उनका जमकर मजाक उड़ रहा है। मार्क वुड की गेंद पर हिट विकेट होने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर भी जमकर ट्रोल किया गया।
विज्ञापन

3 of 6
शोएब मलिक हिट विकेट - फोटो : सोशल मीडिया
शोएब ने पारी के 47वें ओवर में मार्क वुड की गेंद पर इस अंदाज में अपना विकेट गंवाया कि विरोधी टीम के खिलाड़ी उनके आउट होने पर एक साथ हंस पड़े। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने मैदान एकत्र होकर मलिक के आउट होने के तरीके पर हैरानी जताई और सभी हंसने लगे।

4 of 6
शोएब मलिक हिट विकेट - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, पारी के 37वें ओवर में मोहम्मद हफीज के 59 बनाकर आउट होने के बाद शोएब बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे। इसके बाद शोएब ने चार छोटी-छोटी साझेदारी करके पाकिस्तान को सीरीज के दौरान लगातार तीसरी बार 300 रन के पार पहुंचाया।
विज्ञापन

5 of 6
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
एक छोर पर खड़े रहने के साथ-साथ मलिक ने छोटी-छोटी साझेदारी कर पाकिस्तान के स्कोर को 340 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान ने बाबर आजम के शतक (115) से 7 विकेट पर 340 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड ने जेसन रॉय के शतक (114) की मदद से 3 गेंद शेष रहते 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जेसन रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
अब इस जीत के साथ इंग्लैंड ने पांच मैच की वन-डे सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त के साथ कब्जा कर लिया है। पांचवां और आखिरी वन-डे 19 मई को खेला जाएगा। नीचे देखिए वीडियो

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें