फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बीच मैदान लड़-भिड़े ईशांत और वॉटसन, अंपायर्स को करना पड़ा बीच-बचाव

Wed, 27 Mar 2019 02:32 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ईशांत शर्मा और शेन वॉटसन - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन टी-20 लीग में मंगलवार रात चेन्नई ने दिल्ली को मात दी। दिल्ली के गेंदबाजों पर चेन्नई के ओपनर शेन वॉटसन कहर बनकर टूटे। उन्होंने न सिर्फ इनकी गेंदों को बेदर्दी से बाउंड्री पार पहुंचाया बल्कि मैदान के भीतर भी इनसे टकराते नजर आए।
विज्ञापन

2 of 6
ईशांत शर्मा और शेन वॉटसन - फोटो : सोशल मीडिया
पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने चेन्नई के सामने 148 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में चेन्नई की पारी की शुरुआत करने वॉटसन और रायुडू आए। घटना चेन्नई की पारी के तीसरे ओवर की है। ईशांत ने रायुडू को पांच रन के निजी स्कोर पर आउट किया। जश्न मनाते हुए वे दूसरी ओर खड़े वॉटसन से जाकर टकरा गए।
विज्ञापन

3 of 6
ईशांत शर्मा और शेन वॉटसन - फोटो : सोशल मीडिया
बस फिर क्या था गुस्से से तमतमाए वॉटसन ने ईशांत को अंगुली क्या दिखाई ईशांत भी अपना आपा खो बैठे। दोनों के बीच बहस हुई। तभी श्रेयस अय्यर और अंपायर ने आकर दोनों को अलग किया। इसके बाद तो मैच का रोमांच और बढ़ गया।

नीचे देखिए वीडियो



 

4 of 6
रबाडा और वॉटसन - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ देर बाद शेन वॉटसन फिर विरोधी गेंदबाज के लगभग सामने आ गए। इस बार गेंदबाज ईशांत नहीं बल्कि कागिसो रबाडा थे। रबाडा जब पारी का छठा ओवर फेंक रहे थे तब वॉटसन ने उनकी पहली ही गेंद पर एक रन लिया। इस बार भी वे रबाडा से टकराते-टकराते बचे। अब रबाडा उनसे बहस करने लगे।
विज्ञापन

5 of 6
शेन वॉटसन और ईशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
वॉटसन से गरमा-गरमी के बाद चेन्नई के बल्लेबाजों ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया। शुरुआत सुरेश रैना ने की, जिन्होंने ईशांत शर्मा के ओवर में लगातार 3 चौके जड़ दिए। रैना ने ईशांत शर्मा के इस ओवर में कुल चार चौके लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शेन वॉटसन - फोटो : file photo
वॉटसन इसके बाद भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 26 गेंदों में 44 रन बनाए। वॉटसन का स्ट्राइक रेट 169.23 रहा। हालांकि अमित मिश्रा की गेंद पर उन्हें ऋषभ पंत ने स्टंप आउट कर दिया। मगर तब तक वे अपना काम कर चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें