रॉबिन उथप्पा
- फोटो : file photo
मध्यक्रम
रॉबिन उथप्पा, शुभमन गिल और दिनेश कार्तिक मध्यक्रम की रीढ़ हैं। उथप्पा ने पिछले मैच में 27 गेंदों में 35 रन की एक असरदार पारी खेली थी। पिछले मैच में कप्तान और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक का बल्ला खामोश रहा था। चार गेंदों में 2 रन बनाकर वे चलते बने थे, लेकिन आज टीम को उनसे कप्तानी पारी की उम्मीद होगी। पिछले सीजन के 13 मुकाबलों में 203 रन बनाने वाले शुभमन गिल ने इस सीजन के पहले ही मैच में सभी का दिल जीत लिया। आखिरी ओवर में लगातार छक्के जड़ते हुए गिल ने टीम को जीत दिलाई थी। 10 गेदों में खेली गई 18 रन की पारी के बाद से ही उनपर उम्मीदों का बोझ बढ़ चुका है।