फैंस स्टेडियम में अपने पसंदीदा खिलाड़ी के पास जाने के लिए हमेशा कोई न कोई तरकीब निकालने की कोशिश करते हैं। कुछ प्रशंसक इसमें सफल हो जाते हैं तो कुछ को निराशा हाथ लगती है। अरुण जेटली स्टेडियम में पहली पारी के दौरान भारतीय टीम एक जगह घेरा बनाकर खड़ी थी। उसी दौरान एक प्रशंसक मैदान में पहुंच गया। वह खिलाड़ियों के पास जाने से पहले ही पकड़ा गया।
शमी ने फैन को बचाया
सुरक्षाकर्मी उस फैन को घसीटते हुए ले जा रहे थे। बाउंड्री पर खड़े तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सुरक्षाकर्मियों के पास पहुंच गए। उन्हें उस फैन को आराम से ले जाने के लिए कहा। शमी के इस व्यवहार ने लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने फैन से आराम से जाने को कहा। वह फिर से सीधे मैदान के बाहर निकल गया।