फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सचिन ने सेंटा क्लॉस बनकर बच्चों संग बांटी खुशियां, मनाया शानदार क्रिसमस

Tue, 25 Dec 2018 10:37 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sachin tendulkar
विज्ञापन

क्रिसमस दिवस के मौके पर टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी सेंटा क्लॉस बनकर बच्चों संग खुशियां बांटी हैं। सचिन ने एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में सचिन सेंटा क्लॉसड्रेस पहने हुए अपनी कार में बैठे हैं। 

विज्ञापन


मास्टर ब्लास्टर कहते हैं, सभी को मेरी क्रिसमस, आज हम बच्चों की देखरेख करने वाले एक सेंटर में क्रिसमस मनाने जा रहे हैं, जिसका नाम आश्रय है। यहां कमजोर वर्ग के बच्चों की देखरेख की जाती है। मैं इन बच्चों के साथ कुछ समय बिताने जा रहा हूं। 

इसके बाद सचिन हाथ में बल्ला लिए और दो-दो टेनिस की गेंद लिए बच्चों के हॉल में दाखिल होते हैं। तेंदुलकर जैसे ही अपनी दाढ़ी हटाते हैं, सभी बच्चे उन्हें पहचान लेते हैं और फिर सचिन-सचिन पुकारते हैं। इसके बाद यहां क्रिसमस की धुन जिंगल बेल- जिंगल बेल बजती है और सचिन बच्चों के साथ कुछ पल क्रिकेट भी खेलते हुए दिखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें