चैंपियंस से पीएम मोदी की मुलाकात
- फोटो : PTI
चैंपियंस से पीएम मोदी की मुलाकात
- फोटो : PTI
'मैं वर्तमान में जीता हूं'
फिर स्नेह राणा कहती हैं, 'जब महत्वपूर्ण मैच होता है तो उससे एक दिन पहले नींद नहीं आती है। हम वही बात कर रहे थे।' इस पर पीएम मोदी ने चुटकी लेते हुए कहा, 'परीक्षा में जाने वाले बच्चों का भी यही हाल है।' इस पर स्नेह और रेणुका हंसने लगीं। फिर मंधाना पीएम मोदी से पूछती हैं, 'आपको इतना सबकुछ याद कैसे रहता है।' इस पर पीएम कहते हैं, 'मैं वर्तमान में जीता हूं।'
चैंपियंस से पीएम मोदी की मुलाकात
- फोटो : PTI
पीएम ने प्रतिका की मदद की
इसके बाद पीएम ने खिलाड़ियों को खाना लेने में भी मदद की। प्रतिका खाने में कुछ लेना चाह रही थीं, तो पीएम मोदी वहां पहुंचे और उन्होंने प्रतिका से पूछा- आपको कोई कुछ दे नहीं रहा न? क्या पसंद है आपको? इसके बाद पीएम वहां मौजूद डिश में से एक डिश उठाकर प्रतिका को देते हैं। प्रतिका उनका आभार भी व्यक्त करती हैं। इस पर पीएम कहते हैं, 'देखिए मैं दे रहा हूं, लेकिन ये आपको पसंद है कि नहीं है?' इस पर सब कहते हैं, पसंद है। इसके बाद पीएम सभी लोगों का अभिनंदन स्वीकार करते हैं और वहां से चले जाते हैं। यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।