ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो वन-डे में जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया शुक्रवार को रांची में तीसरा मुकाबला खेलने उतरेगी। टीम इंडिया की निगाहें जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी। वहीं, कंगारू टीम पांच मैचों की वन-डे सीरीज में जीत से खाता खोलना चाहेगी।
तीसरे वन-डे से पहले टीम इंडिया ने खिलाड़ियों ने गुरुवार को रांची में जमकर पसीना बहाया। भारतीय टीम के नेट पर प्केक्टिस करने का वीडियो बीसीसीाई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है।
बीसीसीआई के इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'कौन सबसे लंबा छक्का जड़ सकता है। यहां देखें रांची में नेट पर अभ्यास सत्र के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों द्वारा सिक्सर चैलेंज का नजारा।' इस वीडियो में एमएस धोनी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा और अंबाती रायुडू के साथ-साथ युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार भी नजर आ रहे हैं।
बता दें कि भारत ने पहले दो वनडे मैचों में क्रमश: छह विकेट और आठ रन से जीत दर्ज की है।