फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया का कमजोर गेंदबाज ऐसे बना 'बाहुबली', बॉडी देख सहम जाएंगे हल्क से लेकर सलमान

Sun, 08 Jul 2018 12:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
sreesanth
टी20 विश्व कप 2007 के फाइनल  में आखिरी गेंद पर मिसबाह उल हक का कैच पर पकड़कर टीम इंडिया को चैंपियन बनाने वाले श्रीसंत इन दिनों जिम में खूब पसीना बहा रहे हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही, जिसे देखने के बाद फैंस हरभजन पर भी ताना कसने लगे हैं।

विज्ञापन

2 of 7
sreesanth
दरअसल आईपीएल में हरभजन-श्रीसंथ विवाद किसी से छिपा नहीं। 2008 के सीजन में बीच मैदान पर हुए झगड़े में भज्जी ने श्रीसंत को झापड़ रसीद कर दिया था। जिसके बाद श्रीसंथ की रोते हुए तस्वीर जमकर वायरल हुई थी। बीते कुछ दिन में श्रीसंथ की एक और तस्वीर वायरल हो रही है। मगर इस बार श्रीसंथ रोते हुए नहीं बल्कि दूसरे अवतार में ही नजर आ रहे हैं।



 
विज्ञापन

3 of 7
sreesanth
श्रीसंथ की यह फोटो देखकर हर कोई हैरान है। जिम में जमकर पसीना बहाने के बाद श्रीसंथ ने फौलादी बॉडी बना ली है। श्रीसंथ की भुजाएं, सीना और सिक्स पैक एब्स देख कोई भी दांते तले अंगुलियां चबा देगा। इस तस्वीर को शेयर कर लोग अब सोशल मीडिया पर हरभजन के जमकर मजे ले रहे हैं।

4 of 7
sreesanth
आपको बता दें कि यह बदला रूप उन्होंने अपनी आने वाली कन्नड़ फिल्म 'केम्पेगोडा 2' के लिए किया है। 2013 आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगने के बाद श्रीसंथ फिल्मों में भी हाथ आजमा रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
sreesanth
श्रीसंत की बॉडी देखकर फैंस उनकी तुलना हॉलीवुड के हल्क से भी करने लगे हैं। एक फैन ने लिखा कि वीएफएक्स ग्राफिक्स की मदद लिए बिना ही श्रीसंत आसानी से हल्क का रोल निभा सकते हैं।



 
विज्ञापन

6 of 7
sreesanth
वही एक फैन ने उनकी तुलना डब्ल्यूडब्ल्यूई के दिग्गज रेसलर केविन नेश से भी कर डाली। उन्होंने लिखा कि श्रीसंत अब केविन नेश बन गए हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sreesanth
जबकि सबसे ज्यादा मजेदार रहे एक ट्वीट में फैन ने लिखा, 'सूर्यवंशी फिल्म से सलमान का पत्ता कट गया है।' बता दें कि सूर्यवंशी 90 के दशक में आई सलमान की एक फिल्म थी। श्रीसंथ ने भारत के लिए 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 टी-20 मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 87, वनडे में 75 और टी-20 में 7 विकेट हासिल किए।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें