फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 'बहुत दम है और भविष्य अच्छा है, आपको खेलना आसान नहीं', मोहम्मद शमी ने उमरान मलिक को दिया इंटरव्यू

Sun, 22 Jan 2023 08:36 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

उमरान मलिक को न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों वनडे मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला है। इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि तीसरे वनडे में रोहित किसी एक गेंदबाज को आराम देंगे और उमरान को मौका देंगे।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी और उमरान मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया। रायपुर में शनिवार (21 जनवरी) को खेले गए इस मैच को जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज को भी अपने नाम कर लिया। वह सीरीज में अब 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। इस मैच में मोहम्मद शमी ने कहर बरपाया और तीन विकेट अपने नाम किए। मैच के बाद शमी ने बीसीसीआई टीवी के लिए साथी तेज गेंदबाज उमरान मलिक के साथ बातचीत की।
विज्ञापन

इस बातचीत के दौरान शमी ने उमरान मलिक की तारीफ की। शमी ने मलिक को सलाह देते हुए कहा, ''चेहरे पर हंसी बनाए रखो। सफेद गेंद का मैच है तो मार तो सबको पड़नी है। बस अपने ऊपर विश्वास करो। अपनी क्षमता पर भरोसा रखो।'' उमरान मलिक को न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों वनडे मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला है। इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि तीसरे वनडे में रोहित किसी एक गेंदबाज को आराम देंगे और उमरान को मौका देंगे।

शमी ने उमरान को दी सीख
शमी ने उमरान को सीख देते हुए आगे कहा, ''आपके लिए एक चीज बोलना चाहूंगा कि आपमें बहुत दम है। आपका भविष्य अच्छा है। आपके पास जितनी तेजी है उसे खेलना आसान नहीं है। बस थोड़ा लेंग्थ को कंट्रोल करने के लिए मेहनत की जरूरत है। अगर उसको कंट्रोल कर लेंगे तो आप दुनिया पर राज करेंगे।''

विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने रायपुर की नई पिच पर कहर बरपाते हुए न्यूजीलैंड को 34.3 ओवर में 108 रन पर समेट दिया। रायपुर में भारतीय टीम पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच में खेली। यहां कि पिच टीम इंडिया के गेंदबाजों के लिए स्वर्ग साबित हुई। भारत ने 20.1 ओवर में दो विकेट पर 111 रन बनाकर मैच को जीत लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें