ससेक्स की टीम से खेल रहे रिजवान ने डरहम के खिलाफ अचानक से गेंदबाजी करने का फैसला लिया और मीडियम पेस बॉलिंग की। उनकी गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। रिजवान का वीडियो देखकर पाकिस्तान में उनके साथी खिलाड़ी और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी भी कमेंट किए बिना नहीं रह सके।
रिजवान ने दो ओवर गेंदबाजी की और पांच रन खर्च किए। ससेक्स और डरहम के बीच मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस मैच में ससेक्स से ही खेल रहे चेतेश्वर पुजारा ने 334 गेंदों पर 203 रन की पारी खेली। वहीं, रिजवान ने भी 145 गेंदों पर 79 रन बनाए। इसके बाद दूसरी पारी में रिजवान ने गेंदबाजी भी की। ससेक्स ने इसका वीडियो भी शेयर किया है।
इस पर शाहीन ने कमेंट करते हुए लिखा- रिज्जी भाई, अब क्या हम रिटायरमेंट ले लें? ये आप क्या कर कर रहे हैं? कुछ हमारे लिए भी छोड़ दें। मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए डरहम ने 223 रन बनाए थे। जवाब में ससेक्स की टीम पुजारा और रिजवान की पारियों के दम पर 538 रन बना सकी। दूसरी पारी में डरहम ने 364 रन बनाए और मैच ड्रॉ हो गया।