फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तूफानी रफ्तार से आई मिचेल स्टार्क की गेंद, हार्दिक पांड्या बाल-बाल बचे, फिर कहा- मुझे पता ही नहीं चला

Mon, 17 Oct 2022 05:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन

सार

दरअसल, एक वक्त 13वें ओवर में भारत ने 122 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। तब बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव का साथ निभाने के लिए हार्दिक पांड्या पहुंचे। हालांकि, वह पांच गेंदों में दो रन बनाकर ही आउट हए गए।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन के गाबा में प्रैक्टिस मैच खेला गया। टीम इंडिया ने यह मैच छह रन से जीत लिया। भारत के लिए इस मैच में सिर्फ केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने अच्छी बल्लेबाजी की। इसके अलावा बाकी सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। मैच के दौरान स्ट्राइकर एंड पर स्टंप माइक में एक ऐसा वाक्या रिकॉर्ड हुआ, जिस पर सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
विज्ञापन

दरअसल, एक वक्त 13वें ओवर में भारत ने 122 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। तब बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव का साथ निभाने के लिए हार्दिक पांड्या पहुंचे। हालांकि, वह पांच गेंदों में दो रन बनाकर ही आउट हए गए। कोहली को मिचेल स्टार्क ने 13वें ओवर में आउट किया था। जब हार्दिक बल्लेबाजी के लिए आए तो उस ओवर में दो गेंद बची हुई थीं।
 

स्टार्क की गेंद हार्दिक के समझ में नहीं आई - फोटो : सोशल मीडिया
स्टार्क की एक गेंद तूफानी रफ्तार से आई और हार्दिक को छकाते हुए विकेटकीपर जोश इंगलिस के पास जा पहुंची। स्टार्क ने यह गेंद ओवर द विकेट आते हुए फेंकी थी और दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए यह ऑफ स्टंप के बाहर स्विंग हुई। इसके बाद हार्दिक की आवाज स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हुई। 

हार्दिक कहते हैं- मुझे पता नहीं चला। कब आया, कब बीट हुआ। पता ही नहीं चला। वह यह बातें नॉन स्ट्राइकर एंड पर मौजूद सूर्यकुमार यादव से कह रहे थे। पांड्या की इनिंग 14वें ओवर में समाप्त हो गई जब उन्होंने केन रिचर्डसन की गेंद को थर्ड मैन पर खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सेकंड स्लिप में मौजूद टिम डेविड के हाथों में चली गई। 

भारतीय टीम ने प्रैक्टिस मैच जीत लिया - फोटो : अमर उजाला
हार्दिक ने इसके बाद गेंदबाजी भी की। उन्होंने तीन ओवर में 29 रन खर्च किए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। इसका वीडियो भी सामने आया है। मैच की बात करें तो पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 186 रन बनाए थे। केएल राहुल ने 33 गेंदों में 57 रन और सूर्यकुमार यादव ने 33 गेंदों में 50 रन की पारी खेली। 
विज्ञापन

जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 180 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान एरॉन फिंच 54 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मिचेल मार्श 18 गेंदों में 35 रन बना सके। एक वक्त ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत स्थिति में दिख रही थी, लेकिन आखिरी पांच ओवरों में भारतीय गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम से जीत छीन ली। अब भारतीय टीम 19 अक्तूबर को दूसरे प्रैक्टिस मैच में न्यूजीलैंड की टीम से भिड़ेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें