फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छोटे धोनी ने मैदान पर की माही की नकल, उसी अंदाज में की रनआउट की कोशिश

Thu, 06 Sep 2018 02:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की हर बात निराली है। अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका यह दिग्गज कई युवाओं के आदर्श हैं। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सिर्फ शॉर्ट फॉर्मेट खेलने वाले धोनी की जगह लेने कई खिलाड़ी तैयार हैं। इनमें ईशान किशन जैसे प्रतिभाशाली युवा विकेटकीपर बल्लेबाज भी शामिल हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
विकेट के सामने धोनी की रन बनाने की काबिलियत और विकेट के पीछे उनकी फुर्ती की दुनिया दीवानी है। ऐसे में धोनी को अपना आदर्श मानने वाले युवा ईशान किशन ने एक मैच के दौरान ठीक उन्हीं के चिरपरिचित अंदाज में रनआउट की कोशिश की।
 
विज्ञापन

3 of 6
धोनी के 'घर' यानि झारखंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन इंडिया रेड की ओर से विकेटकीपिंग कर रहे थे। दलीप ट्रॉफी के इस फाइनल मुकाबले में सामने इंडिया ब्लू की टीम थी। धोनी के बिना देखे स्टंप में गेंद मारने वाली ट्रिक को किशन ने अपने मैच में अपनाया। इस वीडियो को बीसीसीआई ने अपने ऑफिशल टि्वटर अकाउंट पर पोस्ट किया है।


 

4 of 6
बीसीसीआई ने ईशान का वीडियो शेयर किया है, उसका कैप्शन लिखा है- वह पल जिसमें ईशान ने धोनी स्टाइल में रन आउट करने की कोशिश की। आईपीएल 2018 में भी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के मैच के दौरान की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें ईशान, धोनी से विकेटकीपिंग टिप्स ले रहे थे।
 
विज्ञापन

5 of 6

क्यों कहलाते हैं छोटा धोनी

बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन बिहार के रहने वाले हैं। उनकी और धोनी की कहानी लगभग मिलती-जुलती है। धोनी की तरह ईशान भी बिहार की बजाए झारखंड से खेला करते हैं। साल 2014 में झारखंड की तरफ से खेलते हुए किशन ने फर्स्ट क्लॉस डेब्यू किया था। प्रथम श्रेणी करियर की बात करें तो, ईशान के नाम 32 मैचों में 41.11 की औसत से 2097 रन दर्ज हैं इसमें 4 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : ipl
आईपीएल में मचाया था धमाल

इस सीजन मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाले ईशान ने इस साल आईपीएल में भी खूब धमाल मचाया था। केकेआर के खिलाफ जब किशन ने आतिशी पारी खेली तो उनके बल्ले से 6 छक्के निकले थे। एक छक्का तो उन्होंने बिल्कुल धोनी स्टाईल में मारा था। तब मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी माइकल क्लॉर्क किशन की तेजतर्रार पारी से इतना प्रभावित हुए थे कि, वे किशन को 'बाएं हाथ को धोनी' कहने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें