रांची का रण जीतते ही भारतीय टीम ने पहली बार टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका का सूपड़ा साफ किया। 202 रन की जीत के साथ ही भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 240 अंकों के साथ शीर्ष पर भी बरकरार है, हालांकि भारत की जीत तो निश्चित थी, पर चौथे दिन के खेल में दक्षिण अफ्रीका के आखिरी विकेट को लेकर अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला।