फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SA पर विराट जीत के बाद गरजे कोहली, 'हम दुनिया की किसी भी टीम को हरा सकते हैं'

Tue, 22 Oct 2019 01:26 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे और अंतिम मुकाबले में पारी और 202 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 की ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भारत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह पहली क्लीन स्वीप है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
इसी जीत के साथ विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इसके अलावा विराट दक्षिण अफ्रीका को लगातार दो टेस्ट मैचों में फॉलोऑन देकर पारी और रन के अंतर से जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान भी बन गए हैं। भारतीय टीम की इस धमाकेदार जीत पर कोहली ने अपने खिलाड़ियों की खूब तारीफ की।
विज्ञापन

3 of 6
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा, 'स्पिन हमेशा से हमारी ताकत रही और बल्लेबाजी में कभी परेशानी नहीं हुई। तेज गेंदबाजी काफी अच्छी रही है और युवा तेज गेंदबाज आ रहे हैं। सिर्फ ईशांत ही इन सभी में अनुभवी गेंदबाज हैं। फील्डर भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं और हमारी कैचिंग भी शानदार रही है।'

4 of 6
विराट कोहली - फोटो : social media
उन्होंने आगे कहा, 'कम अनुभव के साथ भी, हम मानते हैं कि हम दुनिया में कहीं भी जीत सकते हैं। खेल के नतीजे काफी हद तक हमारी मानसिकता और मेहनत पर निर्भर करते हैं। दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनने के लिए हर विभाग में अच्छा करना पड़ता है। हम सीमित ओवरों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।'
विज्ञापन

5 of 6
टेस्ट मैच में जीत के बाद भारत - फोटो : बीसीसीआई
कोहली ने आगे कहा कि एक टीम के तौर पर हमारा प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। विदेशों में भी हमने हर मैच में अपने शानदार खेल से विराधी टीमों को कड़ा मुकाबला दिया है। हमारी टीम की मानसिकता लाजवाब है जिससे हम कठिन परिस्थितियों का भी डटकर सामना करते हैं। यह सीरीज हमारे लिए बहुत अच्छी रही है और मुझे अपनी पूरी टीम पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्रॉफी के साथ टीम इंडिया - फोटो : पीटीआई
इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को धूल चटाने के बाद विराट कोहली अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। कोहली दुनिया के दूसरे ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने अपनी टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात मैचों में जीत दिलाई है। विराट से पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग ने प्रोटियाज टीम को बतौर कप्तान आठ मैचों में शिकस्त दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें