ऐसे में रोहित ने जैसे ही थर्ड अम्पायर का गलत फैसला स्क्रीन पर देखा उनके हाथ स्क्रीन की तरफ उठे और चेहरा देखकर साफ समझ आ रहा है कि वो अंपायर को अपशब्द कह रहे हैं। हालांकि बाद में अंपायर ने तुरंत अपनी गलती को सुधारा और स्क्रीन पर आउट वाला बटन दबाकर सौम्या सरकार को आउट करार दिया। इस घटना के बाद रोहित का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।