मेलबर्न रेनेगड्स ने मेलबर्न स्टार्स को हराकर पहली बार बिश बैश लीग का खिताब अपने नाम किया। मेलबर्न में खेले गए खिताबी मुकाबले मे रेनेगड्स ने स्टार्स को 13 रन से मात दी।
विज्ञापन
2 of 6
टीम को जरूर जीत मिली, लेकिन कप्तान आरोन फिंच कोई अहम योगदान नहीं दे पाए, जिसका गुस्सा उन्होंने इस अंदाज में निकाला कि दुनिया भर में तमाशा बन गया।
विज्ञापन
3 of 6
पहले बल्लेबाजी करते हुए रेनेगड्स ने पांच विकेट पर 145 रन बनाए। रेनेगड्स के कप्तान फिंच सिर्फ 13 रन ही बना सके।
4 of 6
छठे ओवर की आखिरी गेंद पर कैमरन व्हाइट ने सीधा शॉट खेला और गेंद सीधे गेंदबाज के पैर में लगती हुई विकेट पर जा लगी। जहां दूसरे छोर से फिंच सिंगल के लिए क्रीज से बाहर निकल चुके थे।
विज्ञापन
5 of 6
फिंच ने वापस लौटने की कोशिश की, लेकिन उससे पहले ही गेंद विकेट पर लग चुकी थी। नतीजतन उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा।