फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi-Team India: 2017 की हार से टीम की फिटनेस तक...पीएम मोदी से किन मुद्दों पर हुई खिलाड़ियों की चर्चा?

Wed, 05 Nov 2025 08:33 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय महिला टीम ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान पीएम ने महिला विश्वकप 2025 का खिताब जीतने वाली टीम को बधाई दी और उनसे विशेष चर्चा की।
विज्ञापन
1 of 8
पीएम मोदी से मिली भारतीय टीम - फोटो : ANI
भारतीय महिला टीम ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान पीएम ने महिला विश्वकप 2025 का खिताब जीतने वाली टीम को बधाई दी और उनसे विशेष चर्चा की। इस दौरान खिलाड़ियों ने भारत की विश्वकप 2017 की हार का जिक्र किया और पीएम से मुलाकात को याद किया। वहीं, पीएम ने चैंपियन बेटियों को उनके अविस्मरणीय प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
पीएम मोदी से मिली भारतीय टीम - फोटो : ANI
लगातार तीन मैचों में हार के बावजूद नहीं डगमगाया हौसला
महिला क्रिकेट विश्वकप के 52 साल के इतिहास में पहली बार ट्रॉफी जीतने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम को बधाई दी और लगातार तीन हार तथा सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करने के बाद टूर्नामेंट में उनकी शानदार वापसी की सराहना की। इस दौरान हरमनप्रीत कौर ने 2017 में प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात को याद किया, जब वे ट्रॉफी के बिना उनसे मिली थीं, और अब जब वे ट्रॉफी के साथ उनसे मिली हैं, तो वे उनसे और ज्यादा बार इसी तरह मिलना चाहती हैं।
विज्ञापन

3 of 8
पीएम मोदी से मिली भारतीय टीम - फोटो : ANI
'पीएम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत'
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधान ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उन्हें प्रेरित किया और वह सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि कैसे महिलाएं किसी भी वर्ग में आज अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। मंधाना ने इसका श्रेय पीएम मोदी को दिया।

4 of 8
पीएम मोदी से मिली भारतीय टीम - फोटो : ANI
पीएम मोदी का यह संदेश बना दीप्ति की सफलता का कारण
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बताया कि वह प्रधानमंत्री से मुलाकात का बेसब्री से इंतजार कर रहीं थीं। इस दौरान उन्होंने 2017 की उस मुलाकात का भी जिक्र किया जब उन्हें पीएम से निरंतर मेहनत का संदेश मिला था। दीप्ति ने बताया कि उस दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि वे कड़ी मेहनत करते रहें और तभी वे अपने सपने पूरे करेंगी। 
विज्ञापन

5 of 8
पीएम मोदी से मिली भारतीय टीम - फोटो : ANI
पीएम ने पूछा दीप्ति के हाथ पर बने टैटू को लेकर सवाल
महिला विश्वकप 2025 में आगरा की स्टार खिलाड़ी दीप्ति शर्मा प्लेयर ऑफ द सीरीज रहीं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 215 रन बनाए और 22 विकेट झटके। इस मुलाकात के दौरान पीएम ने दीप्ति से उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखे जय श्री राम और हाथ पर बने भगवान हनुमान के टैटू का महत्व पूछा। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें शक्ति मिलती है।
विज्ञापन

6 of 8
पीएम मोदी से मिली भारतीय टीम - फोटो : ANI
इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में हरलीन ने लिया था शानदार कैच
इस खास मुलाकात के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पीएम मोदी से सवाल किया कि वह हमेशा वर्तमान में रहते हैं? इस पर पीएम ने कहा कि ऐसा रहना उनके जीवन का हिस्सा है। प्रधानमंत्री ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ हरलीन के मशहूर कैच को भी याद किया, जिसके बारे में उन्होंने उस समय सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। 
विज्ञापन

7 of 8
पीएम मोदी से मिली भारतीय टीम - फोटो : ANI
पीएम ने अमनजोत के मैच जिताऊ कैच को भी सराहा
प्रधानमंत्री ने बताया कि कैसे हरमनप्रीत ने फाइनल मैच के बाद गेंद पॉकेट में डाल दी थी। उन्होंने कहा कि वह भाग्यशाली थीं कि गेंद उनके पास आई और उन्होंने उसे अपने पास रख लिया। प्रधानमंत्री ने अमनजोत कौर के अब मशहूर हो चुके कैच के बारे में भी बताया, जो उन्होंने कई बार फंबल करने के बाद लिया था। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा फंबल है जिसे देखना उन्हें पसंद है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कैच करते समय आपको गेंद दिख रही होगी, लेकिन कैच के बाद आपको ट्रॉफी दिख रही होगी। बता दें कि, फाइनल मुकाबले में अमनजोत ने भारत के लिए मुसीबत बनीं दक्षिण अफ्रीका की कप्तान एल. वोलवार्ड्ट का कैच लपका था। वह 98 गेंदों में 101 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इस विकेट के बाद भारत की जीत सुनिश्चित हो गई।
विज्ञापन

8 of 8
पीएम मोदी से मिली भारतीय टीम - फोटो : ANI
पीएम की महिला खिलाड़ियों से खास अपील
इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने फिट इंडिया के संदेश को बढ़ावा देने की भारतीय महिला खिलाड़ियों से अपील की, खासकर देश भर की लड़कियों के लिए। इस दौरान उन्होंने मोटापे की बढ़ती समस्या पर चर्चा की और फिट रहने के महत्व पर प्रकाश डाला। पीएम ने खिलाड़ियों से अपने स्कूलों में जाकर वहां के युवाओं को प्रेरित करने का भी आग्रह किया। मुलाकात के बाद क्रांति गौड़ ने बताया कि कैसे उनके भाई प्रधानमंत्री के बहुत बड़े प्रशंसक हैं, जिस पर प्रधानमंत्री ने तुरंत उनसे मिलने का खुला निमंत्रण दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें