फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फैन ने कपड़े उतारकर मैदान पर लगाई दौड़, सुरक्षाकर्मियों के भी पकड़ने में छूटे पसीने

Sat, 10 Nov 2018 05:00 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7

श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में शुक्रवार को इंग्लैंड की बड़ी जीत के बाद उस वक्त एक हैरान करने वाला नजारा दिखा जब एक फैन (स्ट्रीकर) मैदान में घुस आया। यह 'स्ट्रीकर' न केवल सिक्योरिटी को तोड़कर मैदान में घुसने में कामयाब रहा बल्कि पिच पर खिलाड़ियों के बेहद करीब पहुंच गया।

विज्ञापन

2 of 7
इंग्लैंड की काफी लंबे समय बाद विदेशी सरजमीं पर यह जीत हुई थी। मैच में जैसे ही श्रीलंका का आखिरी विकेट रंगना हेराथ के रूप में गिरा, उसके कुछ ही देर बाद पिच पर एक दर्शक केवल शॉर्ट्स पहने घुस गया।

इससे पहले अंपायर सहित खिलाड़ी भी कुछ समझ पाते, यह दर्शक मैदान पर शॉर्ट्स भी उतारने लगाष हालाकि इतने में उसे पकड़ने के लिए सुरक्षाकर्मी भी उसे पकड़ने के लिए वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

3 of 7
सुरक्षाकर्मी जब उस दर्शक के पास पहुंचे तब वह उनके हाथ नहीं आया। यह स्पष्ट नहीं हुआ कि वह पूरे कपड़े उतारना चाह रहा था या नहीं। जब सुरक्षाकर्मी बीच मैदान पर उसके पास पहुंचे तब जाकर उसने मैदान के बाहर की ओर दौड़ लगाई तब तक मैदान पर बहुत सारे सुरक्षाकर्मी पहुंच चुके थे।

4 of 7
हालांकि वह दर्शक तब भी उनके हाथ नहीं लगा और सारे सुरक्षाकर्मियों को चमका देते हुए बाउंड्री तक वापस आ गया। बाउंड्री पर पहुंचने पर उसे काबू किया जा सका। इस दर्शक और सुरक्षाकर्मियों की पकड़-पकड़ाई का बाकी दर्शकों ने भी खूब आनंद लिया।



 
विज्ञापन

5 of 7
यह इस तरह की पहली घटना नहीं पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हुई हैं जिससे सुरक्षा व्यवस्था के आयोजकों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। कई मौकों के लिए बाकी दर्शकों को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

6 of 7
बताते चलें कि श्रीलंका के सामने जीत के लिए 462 रन का लक्ष्य था लेकिन उसकी टीम मैच के चौथे दिन 250 रन पर ढेर हो गई थी। इंग्लैंड की ओर से मोईन अली ने चार और जैक लीच ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इंग्लैंड ने पहली पारी में 139 रन की बढ़त बनाई थी और फिर गुरूवार को कीटोन जेनिंग्स के नाबाद 146 रन की मदद से अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 322 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें