फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: युवराज और विराट की पाक टीम के साथ मस्ती को ICC ने बताया बेजोड़, जानिए क्यों

Fri, 08 Dec 2017 07:53 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान
विज्ञापन
टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीमें जब भी मैदान में आमने-सामने होती हैं, तो माहौल कुछ और ही होता है। सबकी निगाहें दोनों टीमों पर लगी होती है। अक्सर लोग दोनों टीमों के खेल के अलावा ये भी सोचते होते हैं कि कहीं मैदान में दोनों टीमों के बीच तनातनी का माहौल ना हो जाए। 
विज्ञापन


ऐसे में जब पाकिस्तान ने टीम इंडिया को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में बुरी तरह हरा दिया, तो माना यह जा रह था कि भारतीय फैंस के साथ-साथ दोनों टीमों के खिलाड़ी भी तनातनी के माहौल में होंगे। लेकिन तभी एक ऐसा वीडियो सामने आया था, जिसे सभी की सोच बदलकर रख दी। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच का माहौल खुशनुमा दिखा रहा है। इस पल को आईसीसी ने साल का सर्वश्रेष्ठ पल करार दिया है।

दरअसल, आईसीसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर  #SpiritOfCricket #CT17 #BestOf2017 टैग के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कप्तान विराट कोहली, युवराज सिंह समेत सारे टीम इंडिया के खिलाड़ी पाकिस्तान के क्रिकेटर्स के साथ खड़े थे और माहौल में कोई तनाव नहीं दिखा था। मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हंसी-मजाक करते हुए दिखे। विराट ने कहा भी था कि किसी एक टीम को तो ही जीतना था। कोहली की टिप्पणी ने पाक फैंस के भी दिल जीत लिये थे, जिसकी खूब तारीफ हुई।
विज्ञापन

  #SpiritOfCricket #CT17 #BestOf2017 pic.twitter.com/C9IPjaehFR — ICC (@ICC) December 7, 2017


बता दें कि इसी सील जून 20017 को हुए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 180 रनों से करारी मात दी। इस हार के बावजूद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अपने खेल भावना का परिचय दिया था। आखिर जो टीम इंमडिया और पाकिस्तान को लेकर लेकर जो लोगों की अक्सर भावना रहती वैसा कुछ भी नहीं हुआ। ये वीडियो उसका परिचायक है। अक्सर लोग समझते हैं कि पाकिस्तान और टीम इंडिया के बीच मैदान पर एक जंग जैसा माहौल रहता है। जबकि ऐसा कुछ नहीं हैं। दोनों टीम अपने-अपने खेल के लिए मैदान पर जंग लड़ते हैं।
विज्ञापन

पाक अपने दिन किसी को भी उलटफेर का शिकार बना सकते हैं-विराट

विराट कोहली - फोटो : BCCI
इस दौरान विराट ने कहा था, 'मैं पाकिस्‍तान को बधाई देना चाहता हूं। उन्‍होंने जिस तरह से स्थितियों को अपने काबू में किया, जिससे यह दिखता हैं कि इस टीम के खिलाड़ि‍यों में कितनी प्रतिभा है। उन्‍होंने एक बार फिर इस बात को साबित किया है कि अपने दिन वे किसी को भी उलटफेर का शिकार बना सकते हैं। विराट ने कहा कि स्‍वाभाविक रूप से हम निराश हैं, लेकिन मेरे चेहरे पर मुस्‍कान इसलिए हैं, क्‍योंकि फाइनल तक पहुंचने में हमारी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें