फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पाक कप्तान सरफराज खान की खुलेआम बेइज्जती, AUS खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल नहीं पचा पाए हार

Mon, 09 Jul 2018 02:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट को जेंटलमेंस गेम्स भी कहा जाता है। मगर मैदान पर कई बार ऐसे मौके आते हैं, जब खिलाड़ियों की हरकत से इस खेल की छवि बिगड़ती है। रविवार को खेले गए एक मैच में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जब खिताबी मुकाबला गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने खेल भावाना को छिन्न-भिन्न कर दिया।

विज्ञापन


दरअसल, ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान-जिम्बॉब्वे की बीच जारी टी-20 त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। जहां पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से रौंदते हुए खिताब अपने नाम किया। हार से बौखलाए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद की बेइज्जती कर दी।

Trending Videos
विज्ञापन

देखें वीडियो

मैच खत्म होने के बाद सभी खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे। इस दौरान ग्लेन मैक्सवेल ने पाकिस्तान के सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया लेकिन जब सरफराज ने हाथ आगे बढ़ाया तो वह आगे बढ़ गए। मैक्सवेल की इस हरकत के बाद ट्विटर पर फैंस ने उनकी जमकर खबर ली और उन्हें जमकर ट्रोल किया।
 

आपको बता दें जिम्बाब्वे में खेली जा रही टी-20 ट्राई सीरीज के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को जीत के लिए 184 रनों का लक्ष्य दिया जिसे उसने 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पाकिस्तान की जीत में फखर जमान ने 46 गेंदों में 91 रन की पारी खेली। शोएब मलिक ने भी नाबाद 43 रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें