हालांकि, इसके बाद नवदीप ने जो एक्टिंग की, उसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। नवदीप अचानक पीछे मुड़े और सिर को पकड़ लिया। वह फिजियोथेरेपिस्ट को बुलाने लगे और संकेत दिया कि उनके सिर पर चोट लगी है। मजेदार बात यह थी कि वह उसके कुछ ही सेकंड बाद पूरी तरह से जमीन पर लेट गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग नवदीप को ट्रोल कर रहे हैं।
खासतौर पर गंभीर ने नवदीप सैनी के करियर को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रेड बॉल से गेंदबाजी करने का आत्मविश्वास देने से लेकर दिल्ली की टीम में अपनी जगह के लिए लड़ने तक, गंभीर ने इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के लिए बहुत कुछ किया है जिसे नवदीप खुद भी स्वीकार कर चुके हैं। हरियाणा से आने वाले नवदीप को 2013 में दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों के एक वर्ग से काफी प्रतिरोध का सामना करना पड़ा था। वे उन्हें दिल्ली की टीम में चुनने के पक्ष में नहीं थे क्योंकि वे उन्हें बाहरी मानते थे। तब गंभीर ने नवदीप का समर्थन किया था और आखिर में दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन को उन्हें टीम में शामिल करना पड़ा था।
मैच की बात करें तो सलामी बल्लेबाज सनत सांगवान ने 83 रन की धैर्यपूर्ण पारी खेली जिससे दिल्ली सोमवार को रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी मैच में तमिलनाडु को एकतरफा जीत से वंचित करने में सफल रही और एक अंक हासिल करने में सफल रही। दिल्ली ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 264 रन से आगे खेलना शुरू किया और दो रन जोड़ने में बाकी बचे दो विकेट गंवा दिए। यश ढुल 105 रन बनाकर नाबाद रहे। फॉलोऑन खेलते हुए दिल्ली ने यश ढुल का विकेट जल्दी गंवा दिया, लेकिन सांगवान ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 चौकों की मदद से 231 गेंदों पर 83 रन बनाए। उन्हें कप्तान हिम्मत सिंह (36) और जोंटी सिद्धू (23) का अच्छा साथ मिला। दिल्ली ने मैच के आखिरी दिन का अंत 83 ओवरों में आठ विकेट पर 193 रन पर किया। तमिलनाडु की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने 45 रन पर तीन विकेट, सोनू यादव ने 37 रन पर दो और अजित राम ने 52 रन पर दो विकेट चटकाए। तमिलनाडु को मैच से तीन अंक मिले।