सवाल: पंत को टीम में नहीं लेने का फैसला सही है या गलत?
जवाब: इस सवाल पर अधिकतर युवाओं ने फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि पंत टी-20 के लिए ठीक है, वन-डे के लिए अभी उन्हें परिपक्व होना पड़ेगा।
सवाल: कौन से खिलाड़ी के चयन पर हैरानी हुई?
जवाब: अधिकतर का जवाब रवीन्द्र जडेजा था
सवाल: रोहित और विराट में कौन बेहतर कप्तान?
जवाब: रोहित शर्मा.. हालांकि विराट मौजूदा टीम के कप्तान हैं लेकिन अधिकतर युवा रोहित को कप्तानी देने के पक्ष में दिखे।
सवाल: कौन सा खिलाड़ी इंग्लैंड में बढ़िया प्रदर्शन करेगा?
जवाब: विराट, धवन, बुमराह, हार्दिक और धोनी
सवाल: नंबर 4 पर किसे बल्लेबाजी करनी चाहिए?
जवाब: विजय शंकर या केदार जाधव
सवाल: धोनी को किस नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए?
जवाब: परिस्थिति के हिसाब से किसी भी नंबर पर
सवाल: धोनी की बल्लेबाजी में बदलाव आया है?
जवाब: हाँ, वो धीमा खेलने लगे हैं जिससे टीम दबाव में आ जाती है।
सवाल: गेंदबाजी में क्या कॉम्बिनेशन होना चाहिए?
जवाब: भुवी, शमी, बुमराह और कुलदीप। इनके अलावा हार्दिक, केदार और विजय शंकर का आप्शन भी रहेगा
सवाल: कौन सी टीमें है जीत की दावेदार?
जवाब: इंडिया, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड
सवाल: क्या विराट कोहली बिना धोनी के कप्तानी नहीं कर पाते हैं?
जवाब: हां, वो एक अच्छे बल्लेबाज हैं लेकिन कप्तान अच्छे नहीं हैं।
सवाल: पंत और कार्तिक में कौन बेहतर है?
जवाब: कार्तिक क्योंकि उसके पास अनुभव है और वो मुश्किल वक्त में टीम को संभाल सकता है। पंत ज्यादा देर तक पिच पर टिक नहीं पाता है और विकेट गंवा देता है।
सवाल: क्या टीम इंडिया के सिलेक्शन से आप खुश और संतुष्ट हैं?
जवाब: हां, टीम बढ़िया और बैलेंस है
सवाल: कौन जीतेगा वर्ल्ड कप?
जवाब: इंडिया