इसके बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम दूसरे टी20 के लिए गुवाहाटी रवाना हुई। तिरुवनंतपुरम में एयरपोर्ट पर दोनों टीमों के खिलाड़ी साथ नजर आए। हाल ही में टीम से जुड़े युवा ऑलराउंडर शाहबाज अहमद भी खुश नजर आए। वहीं, विराट कोहली जब होटल से बाहर निकल रहे थे तो वहां मौजूद स्टाफ उन्हें शुभकामनाएं देते नजर आए। एयरपोर्ट पर दिनेश कार्तिक कगिसो रबाडा के साथ हंसी-मजाक करते दिखे।
युजवेंद्र चहल और क्विंटन डिकॉक (फोटो क्रेडिट: BCCI)
वहीं, पैडी ऑप्टन डेविड मिलर से और एनरिक नॉर्त्जे हर्षल पटेल से बातचीत करते दिखे। ऋषभ पंत और क्विंटन डिकॉक भी एकदूसरे से मजाक करते हुए दिखे। गुवाहाटी में भी भारतीय टीम का शानदार स्वागत हुआ। फैन्स और एयरपोर्ट स्टाफ भारी संख्या में स्वागत के लिए मौजूद रहे। एयरपोर्ट से होटल तक टीम बस से रवाना हुई। रोड पर भी भारी संख्या में फैन्स मौजूद रहे। उन्हें संभालने के लिए सिक्योरिटी व्यवस्था चाक चौबंद की गई थी।

दीपक चाहर
(फोटो क्रेडिट: BCCI)

राहुल द्रविड़
(फोटो क्रेडिट: BCCI)
होटल में भारतीय कोच राहुल द्रविड़ समेत भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों को पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। साथ ही होटल में पारंपरिक नाच गाना भी हुआ। भारतीय टीम को इस सीरीज में बड़ा झटका लगा है। जसप्रीत बुमराह बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर की वजह से इस सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मोहम्मद सिराज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है।
पारंपरिक नाच गाना हुआ (फोटो क्रेडिट: BCCI)