फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ऑस्ट्रेलियाई बैटर ने खेला खास तरह का शॉट, बल्ले के पिछले हिस्से से खेलकर गेंद को बाउंड्री के पार भेजा

Thu, 29 Sep 2022 02:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन

सार

ऑस्ट्रेलिया की घरेलू वनडे टूर्नामेंट 'मार्श कप' में साउथ ऑस्ट्रेलिया की टीम तस्मानिया के सामने थी। इस मैच में साउथ ऑस्ट्रेलिया से खेल रहे लेहमन ने बाउंड्री लगाने के लिए बल्ले के पिछले हिस्सा का इस्तेमाल किया और स्कूप लगाया।
विज्ञापन
जेक लेहमन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 क्रिकेट के आने के बाद से दुनियाभर में इसे खेलने के स्टाइल में बदलाव आया है। 2007 से पहले तक टेस्ट और वनडे फॉर्मेट ही क्रिकेटर्स के लिए सर्वोपरि होते थे। हालांकि, अब टी20 खेलना भी काफी महत्वपूर्ण है। इतना ही नहीं टी20 फॉर्मेट फैन्स को भी खूब पसंद है। इसमें लगने वाले नए-नए शॉट्स भी दर्शकों को खूब लुभाती है। यह फॉर्मेट आने के बाद से कई नए शॉट्स सामने आए। इनमें श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान का दिलस्कूप, केविन पीटरसन का स्विच हिट, सूर्यकुमार यादव का स्काई शॉट काफी प्रसिद्ध हैं। 
विज्ञापन


 

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स तो मैदान के चारों कोने में शॉट खेलने में माहिर थे। स्विच हिट, लैप शॉट और रिवर्स स्कूप आज के समय के बेहद चर्चित शॉट्स हैं। अब न सिर्फ टी20 में बल्कि बल्लेबाज इन शॉट्स का इस्तेमाल वनडे और टेस्ट में भी करने लगे हैं। ग्लेन मैक्सवेल और इयोन मॉर्गन जैसे क्रिकेटर्स वनडे में भी रिवर्स स्वीप और स्विच हिट का इस्तेमाल करते हैं। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जेक लेहमन ने बुधवार को एक और नए शॉट को इस लिस्ट में जोड़ा। इसका वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की घरेलू वनडे टूर्नामेंट 'मार्श कप' में साउथ ऑस्ट्रेलिया की टीम तस्मानिया के सामने थी। इस मैच में साउथ ऑस्ट्रेलिया से खेल रहे लेहमन ने बाउंड्री लगाने के लिए बल्ले के पिछले हिस्सा का इस्तेमाल किया और स्कूप लगाया। उन्होंने ऑफ स्पिनर जारोड फ्रीमैन के खिलाफ ये शॉट खेला। फ्रीमैन ने दाएं हाथ के बल्लेबाज लेहमन को बॉल फेंकी और लेहमन ने उसे अपने उल्टे बल्ले से स्कूप करते हुए विकेटकीपर के सिर के ऊपर से बाउंड्री लाइन के पार भेजा। ये शॉट दिखने में भले ही जितना आसान लगा हो, लेकिन यह खेलने में उतना ही खतरनाक था।

लेहमन ने टीम के लिए 34 गेंदों में 35 रन बनाए और साउथ ऑस्ट्रेलियाई टीम 44.1 ओवर में 220 रन पर ऑलआउट हो गई। विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने सबसे ज्यादा 59 रन की पारी खेली। वहीं, तस्मानिया के लिए सीमर टॉम रोजर्स ने 32 रन देकर पांच विकेट लिए। राइली मेरिडिथ को भी दो विकेट मिले। हालांकि, इतना विशाल स्कोर बनाने के बावजूद साउथ ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा। तस्मानिया के लिए बेन मैकडरमोट और कालेब ज्वेल के बीच 198 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप ने तस्मानिया की जीत को तय कर दी।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज मैकडरमोट 71 गेंद पर 90 रन बनाकर आउट हुए। मैकडरमोट ने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, ज्वेल ने 97 गेंदों में नाबाद 126 रनों की पारी खेली। ज्वेल ने अपनी पारी में 20 चौके और एक छक्का लगाया। इसके अलावा कप्तान जोर्डन सिल्क छह गेंदों में सात रन बनाकर आउट हुए। ज्वेल ने ब्यू वेबस्टर के साथ मिलकर तस्मानिया को जीत दिलाई। वेबस्टर पांच रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों ने मिलकर 32.5 ओवरों में तस्मानिया के लिए लक्ष्य हासिल कर लिया। साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए दोनों विकेट बेन मेनंटी ने लिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें