दरअसल, आरआरआर फिल्म के गाने 'नाटू-नाटू' को 'बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग' का अवॉर्ड मिला। वहीं, 'द एलिफेंट व्हिस्पर्स' ने शॉर्ट फिल्म डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड हासिल किया। इसके बाद सोमवार शाम को मैच के बाद अश्विन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जडेजा के साथ हेराफेरी फिल्म का एक मशहूर फनी सीन रीक्रिएट करते दिखाई पड़ रहे हैं। इसके बाद दोनों उठते हैं और बैकग्राउंड में 'नाटू-नाटू' गाना सुनाई देता है।
इसके कैप्शन में अश्विन ने लिखा- और ऑस्कर जाता है...वीडियो क्रेडिट सोहम देसाई को जाता है। यह मेरे वाथी कमिंग रील फेम का हिस्सा है। इस रील पर हार्दिक पांड्या ने भी कमेंट किया और हंसने वाला इमोजी शेयर किया। इससे पहले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट के पांचवें दिन की शुरुआत से पहले पूरी टीम ऑस्कर में नाटू-नाटू की जीत का जश्न मना रही थी। गावस्कर ने कहा- मैं बहुत खुश हूं कि ऐसा हुआ। पूरी आरआरआर टीम को बधाई। जिन्होंने गाने की रचना की उनको बधाई। अभिनेता बहुत शानदार थे। मैंने फिल्म देखी। यह एक बेहतरीन फिल्म थी। मैं बहुत खुश हूं कि वे जीते।