वीसीए ने कहा कि वह जल्द ही अपना प्रतिनिधि तय करेगा जिसे 22 अक्टूबर को होने वाले बीसीसीआई के चुनावों के लिए भेजा जाएगा। अधिकारी ने अधिक जानकारी दिए बगैर कहा, 'नाम को अंतिम रूप देने के लिए हम कुछ दिन में बैठक करेंगे।'
इस बीच प्रशासकों की समिति (सीओए) के मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) को पूर्व शीर्ष नौकरशाह डीएन चौधरी की जगह किसी और को नया निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करने के लिए कहने के एक दिन बाद पता चला है कि एमसीए पदाधिकारी इस मामले में कानूनी सलाह लेंगे।
सीओए ने एमसीए को 28 सितंबर से पहले चुनाव कराने को कहा है और ऐसा नहीं करने की स्थिति में वह बीसीसीआई चुनावों में वोटिंग अधिकारी गंवा देगा।