फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी के दौरान दर्दनाक हादसा होते-होते बचा, बल्लेबाज के सिर पर लगी गेंद

Sat, 11 Nov 2017 12:54 PM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
आदित्य सरवटे - फोटो : XtraTime
विज्ञापन
विदर्भ और बंगाल के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी ग्रुप-डी के मुकाबले के दौरान दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, विदर्भ के ऑलराउंडर आदित्य सरवटे के सिर में चोट लग गई। मैच के दौरान बंगाल के नवोदित गेंदबाज इशान पोरेल की बाउंसर गेंद सरवटे के हेलमेट में लगी।
विज्ञापन


इससे उनके सिर पर हल्की चोट आई, जिसके कारण उन्हें कुछ समय तक मैदान के बाहर रहना पड़ा। हालांकि, चोट गहरी नहीं थी और कुछ देर बाद वे फिर बैटिंग के लिए क्रीज पर आए। 

गौरतलब है कि आदित्य को 19 साल के इशान पोरेल द्वारा फेंके गए पारी के 122वें ओवर की दूसरी गेंद सिर पर लगी।  तब आदित्य 60 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। गेंद लगते ही सरवटे को कुछ देर के लिए चक्कर आ गए, उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया। हालांकि, सरवटे 93 गेंदों पर 89 रन बनकर पोरेल की गेंद पर आउट हो गए।
विज्ञापन


पढ़ेंः- बिना कोई रन दिए 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज ने बताया, क्या है भविष्य में उनका लक्ष्य

विदर्भ टीम के अधिकारिक सूत्रों ने बताया, 'आदित्य पूरी तरह से ठीक हैं। चोट गहरी नहीं है।'  बता दें कि विदर्भ क्रिकेट टीम के लिए संजय रामास्वामी ने सबसे अधिक 182 और फैज फजल ने 142 रन की पारी खेली। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें