वेर्नोन फिलेंडर
फिलैंडर से जब रोहित शर्मा की बल्लेबाजी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि घरेलू मैदान पर खेलने और विदेश में खेलने में काफी फर्क है, ऐसे में इसकी तुलना करना मुश्किल है, यह एक अलग तरह का खेल है। लेकिन उन्होंने रन बनाए, आपको और क्या चाहिए? उन्हें शुभकामनाएं।'
मालूम हो कि, भारत ने चौथे दिन अंत में देर तक बल्लेबाजी की और दूसरी पारी 67 ओवर में चार विकेट पर 323 रन पर घोषित की। स्टंप तक दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट गंवाकर 11 रन बना लिये जिससे उसे जीत के लिए अब 384 रन की जरूरत है।