फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टेस्ट में भी सिक्सर किंग बने रोहित शर्मा, तोड़ा वसीम अकरम का 23 साल पुराना रिकॉर्ड

Sun, 06 Oct 2019 08:08 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला
बतौर ओपनर अपना पहला मैच खेल रहे रोहित शर्मा के लिए अबतक विशाखापट्टनम टेस्ट बेहद शानदार गुजर रहा है। पहली पारी में 176 रन बनाकर कमाल करने वाले 'हिटमैन' दूसरी पारी में भी रिकॉर्ड बुक तहस-नहस कर दिया। 127 रन बनाकर इतिहास रचने वाले रोहित अब एक टेस्ट में सर्वाधिक छक्के उड़ाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं।

विज्ञापन

2 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : self
रोहित ने इस मैच में कुल 13 छक्के लगाए। उन्होंने पहली पारी में छह और दूसरी में सात छक्के लगाए। एक मैच में 13 छक्के बरसाने वाले रोहित ने यहां पाकिस्तान के वसीम अकरम के रिकॉर्ड को तोड़ा। अकरम ने अक्टूबर 1996 में नाबाद 257 रन की पारी में 12 छक्के लगाए थे। इसके पहले हिटमैन ने इसी मैच में नवजोत सिंह सिद्धू को भी पछाड़ा।
विज्ञापन

3 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : social media

इस मैच की दूसरी पारी में रोहित शर्मा ने जैसे ही अपना 9वां सिक्स जड़ा, उन्होंने पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के रिकॉर्ड को तोड़ा दिया। इसके बाद भी उन्होंने छक्कों की बरसात जारी रखी और इस पारी में कुल 7 छक्के बरसाए। उन्होंने अपनी दूसरी पारी का 7वां छक्का पीट की गेंद पर जड़ा। इसी के साथ उन्होंने एक टेस्ट मैच में सर्वाधिक सिक्स जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। सिद्धू ने 1994 में लखनऊ में श्रीलंका के खिलाफ 8 छक्के लगाए थे।

विज्ञापन

4 of 4
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला

रोहित एक वन-डे और टी-20 में भी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय हैं। उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु वनडे में 16 छक्के लगाए थे। इसके बाद 2017 में इंदौर में खेले गए टी-20 में श्रीलंका के खिलाफ 10 छक्के लगाए थे। बताते चलें कि शनिवार को पहले टेस्ट के चौथे दिन समाचार लिखे जाने तक भारत अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 253 रन बना चुका है। पहली पारी के आधार पर अब वह दक्षिण अफ्रीका से 324 रन आगे है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें