फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात पर टूटा वरुण का कहर

Wed, 31 Dec 2014 08:19 PM IST
अमर उजाला/ दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लेफ्ट आर्म स्पिनर वरुण सूद की घातक गेंदबाजी से दिल्ली ने गुजरात को रणजी ट्रॉफी ग्रुप ‘बी’ मैच में पारी और 109 रन से हराकर लगातार तीसरे मैच में जीत हासिल की। पहली पारी में चार विकेट लेकर गुजरात की कमर तोड़ने वाले वरुण ने दूसरी पारी में प्रथम श्रेणी कैरियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 43 रन देकर छह विकेट लिए और टीम को अजेय रखा। इस जीत के बाद दिल्ली की टीम 25 अंकों के साथ पंजाब को पीछा छोड़ ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गई है। दिल्ली ने पहली पारी छह विकेट पर 425 रन बनाकर घोषित कर दी थी। जवाब में गुजरात की टीम पहली पारी में 125 और दूसरी में 166 रन बनाकर ढेर हो गई।
विज्ञापन


उड़ीसा ने हरियाणा को पीटा
रोहतक। ग्रुप ‘बी’ मैच में उड़ीसा ने हरियाणा को सात विकेट से हराकर पूरे छह अंक हासिल किए। उड़ीसा को जीत के लिए मात्र 39 रन की जरूरत थी जिसे उसने मैच के अंतिम दिन तीन विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। पहली पारी में 33 रन और कुल पांच विकेट लेने वाले सूर्यकांत प्रधान को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

पंजाब को सौराष्ट्र ने किया निराश
राजकोट। पहली पारी में 659 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने के बावजूद पंजाब को सौराष्ट्र के खिलाफ ग्रुप ‘बी’ में ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। मैच के अंतिम दिन सौराष्ट की 559 रन बनाकर आउट हुई। दूसरी पारी में पंजाब ने बगैर नुकसान के 15 रन बनाए और मैच से तीन अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी और जम्मू कश्मीर ने बांटे एक-एक अंक

कानपुर। ड्रॉ समाप्त हुए मैच में उत्तर प्रदेश और जम्मू एंड कश्मीर को 1-1 अंक से ही संतोष करना पड़ा। धुंध से प्रभावित मैच में उत्तर प्रदेश ने पहली पारी पांच विकेट पर 299 रन बनाकर घोषित की। जवाब में आखिरी दिन जम्मू कश्मीर ने आठ विकेट पर 199 रन बनाए। 76 रन पर ही आठ विकेट झटककर यूपी हालांकि तीन अंक हासिल करने के करीब पहुंच गया था लेकिन इयान देव सिंह (नाबाद 103) और एस बेग (नाबाद 45) ने नौवें विकेट के लिए 123 रन की साझेदारी कर उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

आसाम को पीट टॉप पर हिमाचल
गुवाहाटी। असम को पारी और 133 रन से हराकर हिमाचल प्रदेश ग्रुप ‘सी’ में शीर्ष पर पहुंच गया है। हिमाचल ने पहली पारी चार विकेट पर 549 रन पर घोषित कर दी थी। जवाब में असम पहली पारी में 218 और दूसरी में 198 रन पर ढेर हो गई। बोनस सहित कुल 10 अंकों के साथ हिमाचल ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें