फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs RR: कब तक खेलना चाहते हैं आंद्रे रसेल? वरुण चक्रवर्ती ने इस ऑलराउंडर के करियर पर दी बड़ी जानकारी

Sun, 04 May 2025 09:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

हाल ही में 37 वर्ष के हुए रसेल को केकेआर ने आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी से पहले 12 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन इस सीजन वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे जिससे आलोचकों के निशाने पर थे।
विज्ञापन
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के अनुभवी ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपनी तूफानी पारी से एक बार फिर अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। रसेल ने रविवार को ताबड़तोड़ पारी खेली जिससे केकेआर 200 रन के पार स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। रसेल लंबे समय से केकेआर का हिस्सा हैं और उनके करियर को लेकर चर्चा चलती रहती है, लेकिन अब केकेआर के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने रसेल के करियर पर बड़ी जानकारी दी है। 
विज्ञापन

रसेल पर उठ रहे थे सवाल 
हाल ही में 37 वर्ष के हुए रसेल को केकेआर ने आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी से पहले 12 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन इस सीजन वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे जिससे आलोचकों के निशाने पर थे। रसेल ने राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले इस सीजन सात पारियों में 10.28 के औसत से 72 रन बनाए थे जिसमें से चार बार तो वह दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके थे। इससे रसेल के टीम में बन रहने पर सवाल खड़ किए जा रहे थे। 

ये भी पढ़ें: KKR vs RR: शानदार पारी खेलने के बावजूद रियान ने खुद को ठहाराया हार का दोषी, अपनी शैली को जिम्मेदार माना

इस सीजन का पहला अर्धशतक लगाया 
रसेल ने राजस्थान के खिलाफ ईडेन गार्डेंस पर खेले गए मुकाबले में 25 गेंदों पर चार चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 57 रन बनाए और साबित कर दिया कि उनमें रन बनाने की भूख अभी भी बाकी है। रसेल ने 22 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया जो उनका इस सीजन का पहला अर्धशतक रहा। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए केकेआर को राजस्थान के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी थी और रसेल की पारी से टीम ऐसा करने में सफल रही। 
विज्ञापन

वरुण बोले- फिट नजर आ रहे हैं रसेल 
वरुण ने खुलासा करते हुए बताया कि रसेल अभी छह साल तक और आईपीएल में खेलना चाहते हैं। वरुण ने कहा, जहां तक मैंने रसेल से बात की है और उनसे बातचीत की है, वह अभी भी आईपीएल केदो-तीन चक्र और खेलना चाहते हैं, जो आसानी से छह साल और होंगे। रसेल फिट नजर आते हैं और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने साल के हैं। अगर आप टीम में योगदान दे पा रहे हैं तो यही काफी है। फ्रेंचाइजी क्रिकेट में वे आपसे सवाल नहीं करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें