रसेल पर उठ रहे थे सवाल
हाल ही में 37 वर्ष के हुए रसेल को केकेआर ने आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी से पहले 12 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन इस सीजन वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे जिससे आलोचकों के निशाने पर थे। रसेल ने राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले इस सीजन सात पारियों में 10.28 के औसत से 72 रन बनाए थे जिसमें से चार बार तो वह दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके थे। इससे रसेल के टीम में बन रहने पर सवाल खड़ किए जा रहे थे।
ये भी पढ़ें: KKR vs RR: शानदार पारी खेलने के बावजूद रियान ने खुद को ठहाराया हार का दोषी, अपनी शैली को जिम्मेदार माना