फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs RCB: विराट कोहली का सामना करने के लिए उत्सुक हैं वरुण चक्रवर्ती, आईपीएल की चुनौती पर भी दिया बयान

Fri, 21 Mar 2025 10:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

वरुण और कोहली हाल ही में संपन्न हुए चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन अब दोनों आईपीएल में अलग-अलग फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करेंगे। वरुण का कहना है कि वह सीजन के पहले मैच में कोहली का सामना करने के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 में अपने पहले मुकाबले से पूर्व कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भारतीय टीम के साथी बल्लेबाज विराट कोहली के खिलाफ खेलने को लेकर राय रखी। गत चैंपियन केकेआर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच शनिवार को होने वाले मैच से आईपीएल के 18वें सत्र की शुरुआत हो रही है जिसमें एक बार फिर नजरें वरुण पर रहेंगी।
विज्ञापन

भारतीय टीम का हिस्सा हैं वरुण-कोहली
वरुण और कोहली हाल ही में संपन्न हुए चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन अब दोनों आईपीएल में अलग-अलग फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करेंगे। वरुण का कहना है कि वह सीजन के पहले मैच में कोहली का सामना करने के लिए उत्सुक हैं। वरुण भारतीय टीम में वापसी के बाद से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ है। 

ये भी पढ़ें: KKR vs RCB Weather Forecast: आईपीएल के उद्घाटन मैच पर मंडराए संकट के बादल; कोलकाता में कल भारी बारिश का अलर्ट

वरुण ने आरसीबी के खिलाफ मुकाबले से पहले कहा, 'कोहली के खिलाफ खेलने को लेकर निश्चित रूप से उत्साहित हूं। जाहिर है, उन्होंने मेरे खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की है और मैं भी उनके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना चाहूंगा।' वरुण ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में वापसी के बाद से 31 विकेट लिए हैं। आईपीएल में किसी भी टीम के लिए वरुण और सुनील नरेन की जोड़ी खतरनाक साबित हो सकती है। दोनों खिलाड़ी पिछला सीजन जीतने के बाद आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।

नरेन को सराहा 
वरुण ने नरेन को लेकर कहा, नरेन इस खेल के दिग्गज हैं। इस साल हमारे बीच कुछ बातचीत हुई है और दिख रहा है कि वह काफी तैयारी के साथ आए हैं। वह आईपीएल में वैसा ही प्रदर्शन करना चाहते हैं जैसा उन्होंने पिछले साल किया था। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025 Opening Ceremony: कब शुरू होगा उद्घाटन समारोह, कौन-कौन करेगा शिरकत? जानें कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी
विज्ञापन

वरुण बोले- चुनौती के लिए तैयार रहना होगा
वरुण का मानना है कि आईपीएल  पूरी तरह से नयी चुनौती पेश करता है, जिसमें उन्हें हर बार नयी शुरुआत करने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा, आत्मविश्वास हर व्यक्ति के लिए अलग होता है। आप भले ही पिछले टूर्नामेंट के विजेता हो लेकिन आपको हर टूर्नामेंट में नई शुरुआत करनी होती है। आपको शून्य से शुरू करना होता है। जैसा कि कहते हैं, अगर आपने पिछले मैच में शतक बनाया है, तो भी अगली पारी में आपको शून्य से शुरुआत करनी होगी। हां, मैंने पिछले टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन आईपीएल एक अलग स्तर का खेल है और यह काफी चुनौतीपूर्ण है। मैं अच्छी तरह से जानता हूं कि मेरे सामने क्या आने वाला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें